Toll Plaza : टोल प्लाजा पर बार बार पेमेंट करने का झंझट खत्म, 350 रुपये में करें अनलिमिटेड सफर
Toll Plaza New Rule : टोल प्लाजा के नियमों में आए दिन बदलाव दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि अब आपको टोल प्लाजा पर भारी भरकम रिर्चाज नहीं कराने पड़ेंगे। अब आप सिर्फ 350 रुपये देकर ही अनलिमिटेड सफर कर सकेंगे। इसकी वजह से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
HR Breaking News - (Toll Plaza News)। सड़क यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब यात्री सिर्फ 350 रुपये देकर ही अनलिमिट सफर कर सकेंगे। एनएचआई ने ये निर्णय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लिया है। एनएचआई के इस फैसले की वजह यात्रियों को आने जाने में काफी आसानी होगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से टोल टैक्स के इस नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
जानिये कैसे लें 340 रुपये वाला अनलिमिटेड पास का लाभ-
ये पास उन लोगों के लिए होगा जो किसी टोल प्लाजा (Toll Plaza Rule ) के 20 किलोमीटर के दायरे में निवास करते हैं। साल 2025-26 के लिए इस पास की कीमत 340 रुपये प्रति महीना तय कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि कीमतों में हर साल मामूली संशोधन किया जाता है। एक बार ये पास बनवाने के बाद, आप उस विशेष टोल प्लाजा से पूरे महीने में जितनी बार चाहें, अपनी कार गुजार सकते हैं। इसको लेकर आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। अगर आप दिन में दो बार भी टोल पार करते हैं और एक तरफ का टोल 50 रुपये है, तो महीने का खर्च 3000 रुपये बैठ जाता है। ऐसे में आप इससे हजारों रुपये की बजत कर सकते हैं।
ये लोग उठा सकते हैं लाभ-
इसका लाभ सिर्फ वो आवेदक उठा सकते हैं, जिनका घर उस टोल प्लाजा से 20 किमी की रेडियस के भीतर हो। ये भी बता दें कि ये सुविधा केवल निजी वाहनों (White Number Plate) के लिए दी गई है। कमर्शियल गाड़ियों (पीली प्लेट) को इसका लाभ नहीं मिलने वाला है। इस पास का लाभ लेने के लिए आपकी गाड़ी पर एक्टिव FASTag भी लगा होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो आपको इस स्कीम का लाभ नहीं मिल पाएगा।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत-
अगर आप इस पास के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ये डॉक्यूमेंट्स आपको तैयार रखने होंगे। इसमें इन डॉक्यूमेंट्स को शामिल किया गया है।
वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) : गाड़ी आपके नाम या परिवार के सदस्य के नाम होनी जरूरी है।
पते का प्रमाण (Address Proof): आधार कार्ड, वोटर ID या बिजली का बिल होना चाहिए। इसके माध्यम से ये क्लियर हो जाता है कि आप 20 किमी के दायरे में रहते हैं।
FASTag आईडी : आपके वाहन का एक्टिव फास्टैग होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन-
आप दो तरीकों से इस पास का निर्माण करा सकते हैं। इनमें इन तरीकों को शामिल किया गया है :
ऑनलाइन (IHMCL पोर्टल) : आप IHMCL की वेबसाइट या अपने फास्टैग प्रोवाइडर बैंक के ऐप/वेबसाइट पर जाकर ‘Monthly Pass’ सेक्शन में आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आप सीधे टोल प्लाजा के पास स्थित POS (Point of Sale) काउंटर पर जाकर दस्तावेज को जमा करके तुरंत पास एक्टिवेट करवा सकते हैं।
10 सेकंड का ये है नियम-
आपको इस बात का ध्यान देना चहिए कि अगर आप टोल पर 100 मीटर से लंबी लाइन में फंसे हैं या आपको टोल बूथ तक पहुंचने में बहुत समय लग रहा है, तो आप 10 सेकंड नियम के तहत बिना टोल दिए भी निकल सकते हैं। अगर पीली लाइन से पीछे गाड़ियां खड़ी हैं, तो ऐसा हो सकता है।
