home page

Toll Tax New Rule : टोल प्लाजा पर 10 सेंकड वाला क्या है नियम, जान लेंगे तो नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

Toll Tax New Rule : हाल ही में टोल प्लाजा सड़कों के विकास ने यात्रा को और भी सुविधाजनक और तेज़ बना दिया है। इन सड़कों पर यात्रा करने के अपने फायदे हैं, इसी कड़ी में आज हम आपको टोल प्लाजा के दस सेंकड वाले एक नियम के बारे में बताने जा रहे है... अगर जान लेंगे तो नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स-

 | 
Toll Tax New Rule : टोल प्लाजा पर 10 सेंकड वाला क्या है नियम, जान लेंगे तो नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

HR Breaking News, Digital Desk-  भारत में सड़क यात्रा हमेशा रोमांचक रही है। हाल ही में टोल प्लाजा सड़कों के विकास ने यात्रा को और भी सुविधाजनक और तेज़ बना दिया है। इन सड़कों पर यात्रा करने के अपने फायदे हैं, जैसे समय की बचत, पर कुछ चुनौतियां भी हैं, जैसे टोल शुल्क। कुल मिलाकर, टोल प्लाजा (toll plaza) ने देश में सड़क यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाया है।

टोल प्लाजा का महत्व-
टोल प्लाजा का मुख्य मकसद सड़क निर्माण और रखरखाव के लिए धन जुटाना है। यह सड़कों को बेहतर गुणवत्ता में बनाए रखने में मदद करता है। टोल सड़कों के जरिए यात्री आसानी से हाईवे (highway) का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो अन्य सड़कों की तुलना में बेहतर और सुरक्षित होती हैं। 

आप जब भी अपनी कार से टोल प्लाजा (toll plaza) वाली सड़कों पर यात्रा करते हैं, तो FASTag टोल भुगतान के लिए एक अनिवार्य उपकरण है। हालांकि, बहुत से लोग इसके उपयोग के नियमों से अनजान हो सकते हैं। इन नियमों को जानने से आप अनावश्यक टोल भुगतान से बच सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप ज़रूरत से ज़्यादा एक भी पैसा न दें। आइए इन महत्वपूर्ण नियमों को जानें।

10 सेकंड का नियम-
हाल ही में, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल बूथ पर वेटिंग टाइम (प्रतीक्षा समय) के संबंध में एक महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिया था। इस नियम के अनुसार, अगर कोई कार 10 सेकंड से ज्यादा समय तक टोल बूथ की कतार में फंसी रहती है। तो उसे टोल टैक्स का भुगतान किए बिना जाने दिया जाना चाहिए।

100 मीटर का नियम-
10 सेकंड के वेटिंग टाइम के अलावा, एक और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। वह है 100 मीटर वेटिंग लाइन नियम। NHAI के अनुसार, किसी भी टोल प्लाजा पर वेटिंग लाइन 100 मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा है, तो कतार में खड़े वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जा सकता।

100 मीटर की वेटिंग लाइन मीटर की पहचान करने के लिए, प्रत्येक टोल (toll) लेन में एक पीली लाइन मार्कर होता है। जिसे देखकर पुष्टि की जा सकती है। टोल प्लाजा संचालकों के बीच जवाबदेही की भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया गया है।

अगर इन नियमों का उल्लंघन होता है तो आप क्या कर सकते हैं-
यदि टोल कर्मचारी (employees) नियमों का पालन नहीं करते या आपके साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तो आपको कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। अगर वे आपको जाने नहीं देते या निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो तुरंत टोल-फ्री नंबर 1033 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। आप अपनी सुरक्षा और सही व्यवहार के हकदार हैं।