hrbreakingnews.com

उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले कर्मचारियों को ट्रिपल बोनांजा, एक साथ 3 गिफ्ट 

UP Employees News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में लगातार उत्थान के लिए कार्य कर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Govt) की ओर से अब कर्मचारियों के लिए बड़ा गिफ्ट दिया जाएगा। एक तरफ केंद्र सरकार ने देश के हर व्यक्ति को जीएसटी में कटौती करके बचत का मौका दिया है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी कर्मचारियों समेत सभी के लिए कुछ ना कुछ नए कार्य कर रही है। 

 
उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले कर्मचारियों को ट्रिपल बोनांजा, एक साथ 3 गिफ्ट 

HR Breaking News (UP Employees Salary Hike) उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मचारियों को दिवाली पर तीन गिफ्ट मिल सकते हैं। इससे उत्तर प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की खुशहाली के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार नए-नए काम कर रही है। 

 


महंगाई भत्ते की मिलेगी पहली खुशखबरी


रिपोर्ट्स आ रही हैं कि उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA Hike) की खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकार दिवाली से पहले अपने करोड़ों कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है, जिसके बाद योगी आदित्यनाथ सरकार भी उत्तर प्रदेश में महंगाई भत्ते को बढ़ोतरी के साथ लागू कर सकती है। 

 

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता 


उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन से चार प्रतिशत बढ़ सकता है। अब तक की रिपोर्ट्स के अनुसार 3% महंगाई भत्ता बढ़ाने की ज्यादा उम्मीद लग रही है। फिलहाल कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी बंपर लाभ का काम करेगी। एक तरफ जीएसटी के रेट कम करके सरकार ने पहले ही वस्तुओं को सस्ता कर दिया है, दूसरी ओर महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ जाएगी। 


8वें वेतन आयोग पर आ सकता है बड़ा अपडेट 


उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) पर भी बड़ा अपडेट आ सकता है। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से 8वें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया चल रही है। दिवाली से पहले सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग (new pay commission) की कमेटी की घोषणा की जा सकती है। एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की समिति बन जाने के बाद उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए यह खुशी भरा पल होगा।


कर्मचारियों को मिलेंगे यह लाभ 


उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले सरकार दिवाली का बोनस भी दे सकती है। इसको लेकर तरह-तरह की कयास लगाई जा रही है। कर्मचारियों के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Govt) की ओर से ऐसा फैसला लिए जाने को लेकर चर्चा चल रही है। इससे उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को सीधे तौर पर लाभ होगा।