home page

Haryana में विकसित की जाएंगी दो फिल्म सिटी, सीएम नायब सिंह सैनी का एलान

Haryana News : हरियाणा को विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश को हर क्षेत्र में विकसित कर रही है। हरियाणा में जहां एक तरफ औद्योगिक शहरों को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब दो नई फिल्म सिटी हरियाणा के दो शहरों में विकसित की जाएंगी।
 | 
Haryana में विकसित की जाएंगी दो फिल्म सिटी, सीएम नायब सिंह सैनी का एलान

HR Breaking News (Haryana Film City) हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और हरियाणवी बोली का जलवा देशभर में छाया हुआ है। आज के समय में हरियाणवी गाने हो या फिर हरियाणवी बोली में बनी कोई फिल्म, सभी को देशभर में पसंद किया जा रहा है। हरियाणवी सीनेमा को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार प्रदेश में दो फिल्स सिटी भी बनाएगी। 

सुपवा को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी


हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Haryana) की ओर से कुछ समय पहले बताया गया है कि दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) को जिम्मेदारी दी जाएगी कि हरियाणा के हर विश्वविद्यालय में फिल्म मेकिंग कोर्स शुरू करें।

साथ ही साथ स्कूलों के स्तर पर भी थिएटर एजुकेशन शुरू करने के लिए सुपवा (SUPVA) शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्रयास करेगा। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी हर वर्ग के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा दे रहे हैं।

फिल्म सब्सिडी का भी प्रावधान
 

हरियाणा सरकार (Haryana Govt) की ओर से लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। हरियाणा में फिल्म प्रोमोशन बोर्ड बनाया हुआ है। वहीं, फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से फिल्म सब्सिडी (Film Subsidy) संबंधि कार्य भी किए गए हैं। सरकार का मानना है कि सिनेमा मात्र मनोरंजन का साधन  ही नहीं है। यह सामाजिक परिवर्तन और जन जागरण का भी जरिया है। हरियाणवी सिनेमा ने समाज को जागरूक करने, परंपराओं को संजोने और नए विचारों को बढ़ाने का काम किया है।

सकारात्मक विषयों के साथ पहुंचाए अपना संदेश
 

सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से कहा गया है कि सिनेमा युवा पीढ़ी को प्रभावित करता है। सीएम (CM Haryana) के सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि हमें सकारात्मक विषयों के साथ सिनेमा को युवाओं तक पहुंचाना चाहिए। ऐसे में सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों को पहल करनी होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में फिल्म उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं। 


 

हरियाणवी इंडस्ट्री को बढ़ाना है लक्ष्य
 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हरियाणा को हॉलीवुड, बॉलीवुड और दुनिया के अन्य फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाना है। हरियाणा के सीएम की ओर से करीब एक साल पहले फिल्म सिटी को लेकर भी एलान किया गया है। 


कहां बनेगी फिल्म सिटी
 

फिल्म सिटी हरियाणा के पिंजौर और गुरुग्राम (Pinjor Gurugram Filmcity) में बनाई जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर और गुरुग्राम में फिल्म सिटी बनाने का एलान 2025 में कर दिया था। बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से अद्यौग जगत को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।