OYO होटल में रूकने वाले अनमैरिड कपल हो जाएं सावधान, क्या पुलिस कर सकती है गिरफ्तार, जानिये कानून
HR Breaking News (Couples Hotel Stay Right) : हमारे देश में पांच सितारा (Five Star Hotel in india) और सात सितारा होटलों की संख्या काफी ज्यादा है। इन होटलों में उद्योगपति, नेता और बड़े-बडे फिल्मी सितारे ठहरते है। भारत में करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा मिडिल क्लास (Oyo for Middle Class) लोग रहते है। मिडिल क्लास लोगों के लिए पांच सितारा और सात सितारा होटलों में ठहरने सपने जैसा है।
मिडिल क्लास के लिए ओयो ने कई साल पहले शुरुआत की थी। ओयो सस्ते (OYO rooms)दाम पर कपल के लिए ठहरने की व्यवस्था करवा देता है। ओयो ने हाल ही में अपने नियमों में बदलाव किया है। जिससे अनमैरिड कपल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ओयो की चेक-इन पॉलिसी में आया बदलाव
ओयो ने हाल ही में अपने नियमों में बदलाव करते हुए चेक-इन पॉलिसी (OYO Check in Policy) का बदल दिया है। नई पॉलिसी के आने के बाद से मिडिल क्लास अनमैरिड कपलस को ओयो में ठहरने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय कानून (Indain Law For Unmarried Couples) के अनुसार 18 साल की उम्र के बाद व्यक्ति को वयस्क माना जाता है। वयस्कों को देश में कहीं भी ठहरने का कानूनी अधिकार प्राप्त है। यह अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 द्वारा संरक्षित है, जिसमें व्यक्ति की निजता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की गारंटी दी गई है।
पुलिस व्यस्क जोड़ो को नहीं कर सकती गिरफ्तार
भारतीय संविधान में व्यस्क जोड़ो (OYO Rules for Couples) के सभी अधिकार संरक्षित है। पुलिस छापे के दौरान अनमैरिड कपलस को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। एक ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट का कहना है कि अगर लड़की और लड़का सहमति से साथ हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। अगर लड़की गंभीर आरोप लगाती है या अपना बयान बदलती है तो स्थिति बदल सकती है और मामला अदालत में जा सकता है।
मद्रास हाईकोर्ट ने अनमैरिड कपलस पर सुनाया था फैसला
अनमैरिड कपलस (Madras Highcourt on Unmarried Couples) के एक साथ सहमति पर रुकने पर साल 2019 में मद्रास हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि अविवाहित जोड़ों का होटल में ठहरना न तो गैरकानूनी है और न ही अपराध है। इसी तरह 2009 में दिल्ली हाई कोर्ट और 2013 में मद्रास हाई कोर्ट ने भी यही निर्णय दिया था।
ओयो में ठहरने वालों को होनी चाहिए कानूनी जानकारी
ओयो (OYO hotels) में ठहरने वालों को भारतीय संविधान और लिव-इन या वयस्क कपलस का एक साथ ठहरने के संबंधित कानूनों का ज्ञान होना जरुरी है। वयस्कता का प्रमाण (Oyo Hotel New Rules) देने के लिए पहचान पत्र दिखाने और होटल में दोनों व्यक्तियों के दस्तावेज जमा करना भी आवश्यक है।
हालांकि कानून वयस्क जोड़ों के अधिकारों की रक्षा करता है लेकिन फिर भी ऐसा एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारतीय समाज में अभी भी इस मुद्दे पर रूढ़िवादी सोच हावी है। यह समय है कि समाज इन पूर्वाग्रहों को छोड़कर वयस्कों की निजता और स्वतंत्रता का सम्मान करे। ऐसा करना न केवल कानून का पालन है बल्कि एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज की निशानी भी है।
