बाजार में नहीं चलेगा यह 100 का नोट, RBI की टिप्स से कर लें पहचान
HR Breaking News - (RBI note update)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अब 100 रुपये के नोट को पहचानने के लिए कुछ खास टिप्स जारी की हैं, जिनसे आप एक झटके में नकली व असली नोट को पहचान (RBI tips for 100 rupees fake note) सकते हैं। इन टिप्स की मदद से अब आपको यह जानने में कोई परेशानी नहीं होगी कि कौन सा नोट असली है और कौन सा नकली।
RBI ने खासतौर पर गाइडलाइन (RBI guidelines for 100 rupees note) देते हुए उन खास चिह्नों व संकेतों को उजागर किया है, जो इन नोटों में आसानी से देखी जा सकती हैं। यह जानकारी ऐसे समय पर आई है जब नकली नोटों की समस्या देशभर में बढ़ रही है। अब हर किसी के लिए असली नोट की पहचान करना और भी आसान होगा।
इस तस्वीर व वाटर मार्क से पहचानें 100 का नोट-
RBI की नई गाइडलाइन 100 रुपये का असली नोट (100 Rupee Note Reality Check) पहचानने को लेकर है। इसे पहचानने के लिए एक तरीका यह भी है कि हम नोट को ऊपर की तरफ करके देखें तो उसमें खास चिह्न और महात्मा गांधी का चित्र दिखाई देते हैं। इसके अलावा, कुछ खास नंबरों से भी असली नोट को पहचाना जा सकता है। लोग अब इन आसान तरीकों से नोट की पहचान कर सकते हैं। नोट में एक तरफ 100 के अंक व महात्मा गांधी की तस्वीर का वाटरमार्क भी है, जो इस नोट को पहचानने में मदद करता है।
ऐसे जान सकते हैं असली-नकली नोट में फर्क-
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve bank of India) ने 100 रुपये के नोट को पहचानने का एक आसान तरीका बताया है। इसमें एक लंबी पट्टी होती है, जो नोट के बीच में होती है। अगर आप इस पट्टी को ऊपर की तरफ करके देखेंगे तो उसमें RBI और भारत लिखा दिखाई देगा। इसके साथ ही, सुरक्षा पट्टी हरे और नीले रंग में बदलती हुई दिखेगी। यह तरीका किसी भी नकली नोट (RBI fake note tips) को पहचानने में मदद करता है। अब लोग इस विशेष चिह्न को देखकर आसानी से असली और नकली नोट में फर्क कर सकते हैं।
नकली नोटों से UPI ने दिलाया छुटकारा -
कुछ समय से आरबीआई (RBI ) को 100 के नकली नोटों के बाजार में प्रचलन की शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए गाइडलाइन जारी की गई हैं। पहले मार्केट में नकली नोटों की काफी संख्या फेल गई थी, लेकिन जैसे-जैसे UPI और ऑनलाइन भुगतान का इस्तेमाल बढ़ा है, नकली नोटों (fake currency news) की संख्या में कमी आई है।
हालांकि, अब भी कई बार नकली नोटों को पहचानना मुश्किल हो जाता है। इस बदलाव ने व्यापारियों को थोड़ा राहत दी है, लेकिन फिर भी सतर्क रहना जरूरी है। लोग अब नए डिजिटल तरीकों को अपनाकर नकली नोटों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
100 के नोट का बढ़ा इस्तेमाल -
हाल ही में 100 रुपये का नोट भारतीय बाजार में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला नोट (nakli note kaise pahchne) बन गया है। इसके साथ ही, नकली 100 रुपये के नोट भी बाजार में फैलने लगे हैं। इस बढ़ती समस्या को देखते हुए आरबीआई की सलाह है कि जब भी कोई लेनदेन करें, तो नोट (100 ka note pehchanne ki tips) की अच्छी तरह से जांच कर लें। इस तरह से लोग धोखाधड़ी से बच सकते हैं और असली और नकली नोट में फर्क समझ सकते हैं। सुरक्षा उपायों का पालन करना अब और भी जरूरी हो गया है।
