Up Bank Holiday : लगातार 3 तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें लिस्ट
Bank Holiday List 2025 : सितंबर महीने की आज 19 तारीख हो चुकी है। ऐसे में ज्यादातर लोग महीने के आखिरी दिनों में अपना बैंक से जुड़ा काम पूरा करते हैं। क्योंकि अक्टूबर महीने से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा और बैंक बीच बीच में कई दिन बंद रहेंगे। बता दें कि सितंबर महीने में भी बैंक लगातार तीन दिन बंद रहने वाले हैं। घर से निकलने से पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।
HR Breaking News - (Bank Holiday list)। आज के समय में बैंक से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गए हैं। अब बैंक में जाकर घंटों तक लाइनों में नहीं लगना पड़ता है। क्योंकि बैंकों ने अपनी ज्यादातर सर्विस ऑनलाइन शुरू कर दी हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ काम होते हैं जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है। अगर आप बैंक से जुड़े काम के लिए ब्रांच जाने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले छुटि्टयों की लिस्ट (Bank Holiday List 2025) जरूर चेक कर लें। दरअसल, सितंबर में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और सितंबर को त्योहारों का महीना माना जाता है। इस महीने में बच्चों के स्कूलों की छुट्टियों के साथ साथ बैंकों की भी छुटि्टयां (Bank Holiday) होती हैं। सितंबर महीने में बैंक तीन दिनों तक बंद रहने वाले हैं।
यूपी में तीन दिन बंद रहेंगे बैंक -
यूपी में सितंबर 2025 (Up Bank Holiday) में तीन दिनों की लंबी छुट्टी का आनंद मिलेगा। 28 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी, इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसके बाद 29 सितंबर को महासप्तमी मनाई जाएगी, जिसमें मां दुर्गा की भव्य पूजा और अर्चना की जाएगी। फिर 30 सितंबर को महाअष्टमी है, इस दिन भी सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस तरह 28 से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिन छुट्टी (Up Bank Holiday List) रहेगी। यह ध्यान रखें कि रविवार को छोड़कर, ये छुट्टियां राज्य के अनुसार बदल सकती हैं।
देश के सभी राज्यों में वीकली छुट्टियां -
त्योहारों के अलावा हर महीने की तरह इस बार भी वीकेंड पर छुट्टियां रहेंगी।
21 सितंबर (रविवार)
27 सितंबर (चौथा शनिवार)
28 सितंबर (रविवार)
सितंबर महीने में छुट्टियां -
22 सितंबर (सोमवार): जयपुर में नवरात्रि स्थापना।
23 सितंबर (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में महाराजा हरि सिंह जयंती।
29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी/दुर्गा पूजा।
30 सितंबर (मंगलवार): अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना और रांची सहित कई शहरों में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी।
