home page

UP DA Hike : यूपी में इतने प्रतिशत बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का डीए, सीएम योगी ने दी सौगात

UP Govt Employees : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी (DA hike in UP) का बड़ा तोहफा दिया है। इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की मौज हो गई है। इसका फायदा पेंशनर्स को भी मिला है। आइये जानते हैं सरकार ने कितने प्रतिशत डीए बढ़ाया है।

 | 
UP DA Hike :  यूपी में इतने प्रतिशत बढ़ा सरकारी कर्मचारियों का डीए, सीएम योगी ने दी सौगात

HR Breaking News : (UP DA Update) योगी सरकार उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आ रही है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए (UP DA news) में तगड़ी बढ़ौतरी की है, अब कर्मचारियों को महंगाई से लड़ने में मदद मिलेगी। प्रदेशभर के लाखों कर्मचारी व पेंशनर्स कई दिनों से डीए हाईक (DA hike 2025)  का इंतजार कर रहे थे। आइये जानते हैं इससे जुड़ा लेटेस्ट अपडेट।


डीए में की इतनी बढ़ौतरी -


उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों (central employees) की तर्ज पर यूपी के सरकारी कर्मचारियों के डीए (UP DA News) में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है। यह बढ़ौतरी साल 2025 के जनवरी माह से लेकर जून तक की गई है। अब कर्मचारियों का कुल डीए 55 प्रतिशत हो गया है। अब जुलाई से लेकर दिसंबर तक की डीए बढ़ौतरी (DA Hike in UP) का इंतजार राज्य कर्मचारियों को है। 

 

 

अगली डीए बढ़ौतरी भी होगी जल्द-


अब उत्तर प्रदेश (UP news) के कर्मचारियों को जुलाई से दिसंबर तक की डीए बढ़ौतरी का वेट है। इसकी घोषणा भी सरकार अक्टूबर में या दिवाली के आसपास कर सकती है। सरकार पहले केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ौतरी (DA hike july 2025) का वेट कर सकती है, इसके बाद ही राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़ा जा सकता है।

केंद्रीय कर्मचारियों का कब बढ़ेगा डीए-


बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों (central employees DA) का डीए बढ़ाया जाता है। जनवरी से जून तक के डीए की घोषणा मार्च में होली के आसपास तो जुलाई से दिसंबर तक की डीए बढ़ौतरी (DA latest news) का ऐलान दिवाली के आसपास किया जाता है। अब केंद्र सरकार दिवाली पर डीए बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है, इसके तुरंत बाद यूपी सरकार भी डीए बढ़ौतरी का ऐलान अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए कर सकती है।

पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा-


नियमित कर्मचारियों के लिए जहां डीए (dearness allowance) में बढ़ौतरी की जाती है, वहीं रिटायर कर्मचारियों के लिए डीआर (derness relief) बढ़ाया जाता है। यूपी सरकार (UP Govt) सहित केंद्र सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए व पेंशनर्स के डीआर में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की थी। इससे कर्मचारियों सहित पेंशनर्स को भी लाभ मिला है।

राज्य सरकार से यह भी है उम्मीद -


उत्तर प्रदेश (UP DA update) के लगभग 12 लाख सरकारी कर्मचारियों व 16 लाख पेंशनर्स को राज्य सरकार से उम्मीद है कि जैसे ही केंद्र में 8वां वेतन आयोग (8th pay commission) लागू होगा तो राज्य सरकार भी उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का वेतन (salary hike) बढ़ाएगी। हालांकि इस पर अंतिम फैसला तो सरकार ही लेगी। अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।