home page

UP News : यूपी में कर्मचारियों को सौगात, सैलरी में 8640 रुपये की बढ़ौतरी

UP employees Salary Hike : यूपी के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होने वाला है। सैलरी बढ़ोतरी से लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा। उत्तर प्रदेश (UP News) की योगी सरकार ने कर्मचारियों के पक्ष में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 

 | 
UP News : यूपी में कर्मचारियों को सौगात, सैलरी में 8640 रुपये की बढ़ौतरी

HR Breaking News (employees salary hike) उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की खुशखबरी के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।

 

अब कर्मचारियों की सैलरी पहले से काफी ज्यादा बढ़ सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार जिस तरह से कार्य कर रही है, उसी प्रकार राज्य सरकार भी कर्मचारियों के लिए नए कदम उठाती नजर आ रही है। 

 

महंगाई भत्ते में होगी 4% की बढ़ोतरी 


उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4% के बढ़ोतरी की जाएगी। इससे उत्तर प्रदेश सरकार के सेवारत और सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा। कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होगी। इसको लेकर आंकड़े भी सामने आ गए हैं। 

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आए सामने 


कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों को औसत हिसाब से निकाला जाता है। औसत आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी (salary hike) तय की जाती है। अब मई महीने तक के आंकड़े सामने आ गए हैं। लगातार 3 महीने से ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का अंक बढ़ता जा रहा है। 

144 अंक पर पहुंचा आंकड़ा 


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का अंक महत्वपूर्ण है। यह अब 144 पर पहुंच गया है। अप्रैल महीने में यह 143 पर था।

अनुमान लगाया जा रहा है कि जून में यह आंकड़ा 144.5 पर पहुंच जाएगा, जिससे महंगाई दर 58.87 पर पहुंच जाएगी। सरकार इसको 59% पर लागू कर सकती है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 4% का इजाफा होगा। 

केंद्र की तर्ज पर राज्य सरकार करेगी फैसला लागू 


फिलहाल सातवें वेतन आयोग (UP employee salary calculation) के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए जुलाई 2025 में अंतिम महंगाई भत्ते का संशोधन होना है। उत्तर प्रदेश में भी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जा रही है। वहां भी केंद्र सरकार की तर्ज पर फिलहाल जनवरी 2025 से 55% महंगाई भत्ता लागू है।

अगर केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 59% कर देती है, तो इसके तुरंत बाद यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 59% कर देगी। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा खासा इजाफा होगा। 


हर साल दो बार संशोधित होता है महंगाई भत्ता 


महंगाई भत्ते में हर साल दो बार संशोधन किया जाता है। पहला संशोधन जनवरी से लागू होता है, जिसकी घोषणा मार्च या अप्रैल में की जाती है। जबकि दूसरा संशोधन जुलाई (salary hike) से लागू होता है, जिसकी घोषणा सितंबर या अक्टूबर में की जाती है। यह पिछले 6 महीने के औसत एआईसीपीआई के आंकड़ों पर निर्भर करता है।

कब होगा फैसला लागू 


जुलाई 2025 के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike salary update) में संशोधन जुलाई 2025 से ही लागू किया जाएगा, लेकिन इसकी घोषणा दिवाली से पहले हो सकती है। यह सितंबर या अक्टूबर में घोषित किया जा सकता है। इसके बाद राज्य सरकार इस महंगाई भत्ते को अगले महीने लागू कर सकती है। 


सैलरी में होगा इतना इजाफा 


केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में भी तगड़ा इजाफा होगा। राज्य सरकार की ओर से जिन कर्मचारियों को बेसिक सैलरी 18000 रुपये प्रति महीना मिलती है, उनकी सैलरी में 4% महंगाई भत्ते (DA Hike) की बढ़ोतरी के साथ सीधे तौर पर 720 रुपये प्रति महीने का इजाफा होगा। वहीं, सालाना बढ़ोतरी की बात करें तो 8640 रुपये हो जाएगी।