home page

UP ka Mausam : यूपी के इन जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी, मौसम में हैरान करने वाले बदलाव

up ka mausam : मई के महीने में जहां लू चलती है और लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहता है। वहीं इस बार मई के महीने में हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। ऐसे में आइए नीचे खबर में जानते है मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों के मौसम का हाल...

 | 
UP ka Mausam : यूपी के इन जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी, मौसम में हैरान करने वाले बदलाव

HR Breaking News, Digital Desk- राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में शनिवार दोपहर तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से मौसम बदल गया और पूरा शहर अस्तव्यस्त हो गया। लखनऊ में कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया तो कई जगह होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरे। इस दौरान शहर के लालकुआं क्षेत्र में एक मकान ढह गया। लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

लखनऊ के गोमती नगर राम भवन के पास पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। वहीं, कई जगहों पर होर्डिंग उड़कर सड़क पर आ गिरी। हालांकि, इससे किसी के घायल होने की खबर नहीं है। लखनऊ की तरह बहराइच, गोंड और सुल्तानपुर में भी बारिश हुई और तेज हवाएं चली।

हैरान करने वाले हैं मौसम के बदलाव-
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मई के महीने में लू चलती है पर इस बार मौसम में हो रहे बदलाव हैरान करने वाले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का ट्रेंड बदलने में कम से कम 30 साल लगते हैं लेकिन अब तो हर दिन इसके तेवर बदल रहे हैं। बीच के कुछ दिनों को छोड़ दें तो पूरा महीना कभी तेज हवा, कभी आंधी तो कभी बारिश के बीच बीता। फेबियन चक्रवात भी मानसून के रास्ता भटकने का संकेत दे रहा है।

छह दिन में 9.8 डिग्री गिरा पारा-
राजधानी लखनऊ में बीते छह दिनों में अधिकतम पारे में 9.8 डिग्री की कमी आई है। 21 मई को यह 43 डिग्री था, जो 25 को 33.4 डिग्री पर आ गया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहते हैं कि यूपी के दक्षिण भागों को छोड़ दें तो पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू नहीं चली। लखनऊ में भी लू नहीं चली। शुक्रवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट में मानसून सीजन में लखनऊ समेत यूपी में सामान्य से कम बारिश के आसार जताए हैं।