hrbreakingnews.com

UP Land acquisition : उत्तर प्रदेश की 3 दर्जन तहसीलों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे, यहां किया जाएगा भूमि अधिग्रहण

UP News : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में लगातार डेवलपमेंट के काम किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश को एक मॉडल राज्य की तर्ज पर डेवलप किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में एक और एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिसके लिए तीन दर्जन तहसीलों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। 

 
UP Land acquisition : उत्तर प्रदेश की 3 दर्जन तहसीलों से होकर गुजरेगा नया एक्सप्रेसवे, यहां किया जाएगा भूमि अधिग्रहण

HR Breaking News (UP land Acquisition) उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र सरकार लगातार डेवलपमेंट के नए नए काम कर रही है। अब उत्तर प्रदेश की 3 दर्जन तहसीलों को फायदा देता हुए एक और एक्सप्रेसवे बनेगा। यह एक्सप्रेसवे बन जाने से यूपी की एक्सप्रेसवे की माला में एक और मनका जुड़ जाएगा। 

 

 

यूपी के दो सिरे आपस में जुड़ जाएंगे 


उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे (New Expressway in UP) बन जाने से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से की पश्चिमी हिस्से से कनेक्टिविटी हो जाएगी। सड़क के रास्ते संपर्क मार्ग मजबूत हो जाएगा और यात्रा भी सुपरफास्ट बन जाएगी। इस एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाने हैं। 

700 किलोमीटर लंबा होगा नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे 


उत्तर प्रदेश में जो नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (UP new Greenfield Expressway) बनाया जाएगा वह करीब 700 किलोमीटर लंबा होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इस एक्सप्रेसवे को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रास्ते में आने वाली जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। 

चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा काम 


उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे (UP Expressway Network) को बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। सरकार की परियोजना बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखते हुए आधुनिक उत्तर प्रदेश बनाने में मददगार होगी। इसके लिए क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के साथ सरकार कार्य कर रही है। फिलहाल जिस रोड पर 12 घंटे लगते हैं, वहां समय घटकर 6 घंटे का रह जाएगा। 


कहां से कहां तक बनेगा एक्सप्रेसवे 


एक्सप्रेसवे की बात करें तो यह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) से लेकर हरियाणा के पानीपत (Haryana Panipat) तक बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश का शामली इसका आखिरी जिला होगा। शामली से गोरखपुर के बीच की दूरी मात्र 6 घंटे की रह जाएगी। सफर भी 200 किलोमीटर छोटा हो जाएगा। 

3 दर्जन तहसीलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस वे 


उत्तर प्रदेश (UP New Expressway) का यहा एक्सप्रेसवे 3 दर्जन तहसीलों से होकर गुजरेगा। 36-37 तहसीलों में से एक्सप्रेसवे का रूट तैयार किया जा रहा है। साथ में 22 जिलों में भी कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बरेली, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, बहराइच, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या शामिल है। 

सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती 


उत्तर प्रदेश में यह एक्सप्रेसवे (UP Expressways) बन जाने से सड़क कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। यह सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बन जाएगा। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे को सबसे लंबा एक्सप्रेसवे माना जा रहा है। गोरखपुर से पानीपत (Gorakhpur to Panipat Expressway) तक बन रही है एक्सप्रेसवे के बीच कई शहर आएंगे जहां पर जमीन के दाम भी बढ़ने तस हैं। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।