hrbreakingnews.com

UP New City Project : उत्तर प्रदेश में बसाया जाएगा 6 हजार एकड़ में नया हाईटेक शहर, यह है योगी सरकार का मास्टर प्लान

New township in UP : उत्तर प्रदेश प्रगति की राह में एक और बड़ा कदम रखने जा रहा है। अब यूपी में एक और नया शहर बसाने की तैयारी हो रही है। बता दें कि ये नया शहर 6 हजार एकड़ में बसाया जाने वाला है। ये एक हाईटेक शहर (New Hightech city in UP) होगा। इसके लिए योगी सरकार ने मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया है। खबर में जानिये इस बारे में।

 
UP New City Project : उत्तर प्रदेश में बसाया जाएगा 6 हजार एकड़ में नया हाईटेक शहर, यह है योगी सरकार का मास्टर प्लान

HR Breaking News - (New township)। उत्तर प्रदेश में अब एक नये शहर को बसाया जाने वाला है। ये नया शहर 6 हजार एकड़ भूमि में फैला होगा। बता दें कि शहर पूरी तरह से हाईटेक रहने वाला है। इस शहर (City in UP) में मिलने वाली सुविधा पूरी तरह से आधूनिक रहेगी। योगी सरकार ने इस मास्टर प्लान की पूरी तैयारी कर ली है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

यहां पर बसाई जाएगी नई टाउनशिप-

उत्तर प्रदेश के विकास के लिए सरकार आए दिन नई-नई कोशिशें कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने 6 हजार एकड़ में फैली एक नए टाउनशिप एरिया बसाने का फैसला कर लिया है। इस टाउनशिप (New township in UP) में लोगों को रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट्स दोनों ही उपलब्ध कराये जाएंगे। ये टाउनशिप राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब एरिया में बसाई जाने वाली है। इसको लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने प्लान को भी तैयार कर लिया है। इसके लिए जमीन (Land acquisition for New township) के सर्वे का काम शुरू किया जा चुका है।

इन गांव को किया जाएगा शामिल-

इस टाउनशिप को लेकर विकास प्राधिकरण के वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि इस योजना के तहत बख्शी का तालाब इलाके के 14 गांवों की जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। इन गांवों में भौली, बौरुमाऊ, धतिंगरा, गोपरामऊ, लक्ष्मीपुर, पुरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, सैदापुर और पल्हरी को शामिल किया गया है। ये टाउनशिप लखनऊ-सीतापुर रोड (Lucknow-Sitapur Road township) पर विकसित की जाने वाली है।

गांवों के अधिग्रहण करने का आदेश जारी-

टाउनशिप को लेकर 5 सीनियर अफसरों की एक कमेटी का गठन किया गया है। इन्हें भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) प्रक्रिया के काम को तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। प्राधिकरण ने पिछली 3 मार्च को ही गांव की जमीन के अधिग्रहण को लेकर आदेश जारी कर दिया था।

इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रहेगी नई टाउनशिप-

उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर लखनऊ से सटे 5 जिलों के कुछ इलाकों को लेकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाने की प्लानिंग कर ली है। राजधानी लखनऊ (Township In Lucknow) सहित आस-पास के जिले हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी को मिलाकर राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) का गठन किया जा रहा था। ये नई टाउनशिप इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा रहने वाली है। इसे पूरी सुविधाओं के साथ तैयार किया जाने वाला है।

4 दशक पहले विकसित हुई थी ये टाउनशिप-

एलडीए की इस योजना के से लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ नए आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट भी मिलने वाले हैं। इसके लिए लगभग 40 साल बाद एलडीए एक बार फिर से टाउनशिप (New township in UP) विकसित करने की प्लानिंग कर रही है। 4 दशक पहले लखनऊ-सीतापुर रोड पर जानकीपुरम और जानकीपुरम एक्सटेंशन योजना को विकसित किया गया था।