home page

UP New City Project : उत्तर प्रदेश में बसाया जाएगा नया शहर, 6 गांवों की जमीन होगी सोना, 2500 एकड़ में सनसिटी बनेगी

UP New City Project : उत्तर प्रदेश में लगातार नए-नए डेवलपमेंट के कार्य किए जा रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश में एक नया शहर बसाया जाएगा। इस शहर में 2500 एकड़ में सनसिटी भी बनेगी। 6 गांव की जमीन के रेट सोना हो जाएंगे। जिस प्रकार सोने की कीमत बढ़ रही है, इसी प्रकार प्रॉपर्टी के दाम भी बढ़ जाएंगे। 

 | 
UP New City Project : उत्तर प्रदेश में बसाया जाएगा नया शहर, 6 गांवों की जमीन होगी सोना, 2500 एकड़ में सनसिटी बनेगी

HR Breaking News (New City UP) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में लगातार नए-नए टाउनशिप और शहरों को डेवलप कर रही है। जहां पुराने शहरों में आधुनिक सुविधाएं दी जा रही है, साथ में आधुनिक सुविधाओं से भरपूर नए शहर भी बसाए जा रहे हैं। 

 

 

विकसित की जाएगी हाईटेक टाउनशिप 


उत्तर प्रदेश में अब एक महत्वपूर्ण शहर में हाईटेक टाउनशिप (Hi Teck City) को विकसित किया जाएगा। यह टाउनशिप सनसिटी होगी। यह 25000 एकड़ भूमि में बनेगी। डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से बैठक में इस परियोजना की संशोधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद इसको प्रशासन के पास भेज दिया जाएगा। 


नहीं खरीदी जा सकेगी किसानों की जमीन 


उत्तर प्रदेश में पहले इस टाउनशिप (New Township for UP) को बसाने के लिए 4312 एकड़ जमीन के लिए डीपीआर की मंजूरी मिल गई थी, परंतु किसानों से जमीन की खरीद नहीं हो सकी। जिस कारण परियोजना का क्षेत्रफल घटा दिया गया है। अब इसको एक बार फिर से संशोधित किया गया है। जिसे बढ़ाकर 2420.11 एकड़ में विकसित करने का प्लान तैयार किया है। 


जिले के 6 गांव को होगा फायदा 


उत्तर प्रदेश के 6 गांव में इस टाउनशिप (Township in UP) को विकसित किया जाएगा। इससे इन जमीनों में कीमत बढ़ जाएगी। गांव में जमीन की कीमत बढ़ने से लोगों को सीधा फायदा होगा। नई टाउनशिप में डासना, बयाना, नायफल, सादिकपुर काजीपुरा, सादतनगर इकला और रघुनाथपुर की जमीन पर बनेगी। 


डीपीआर को मिली सैद्धांतिक मंजूरी 


उत्तर प्रदेश की इस टाउनशिप (New Township in UP) में डीपीआर (DPR) को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस उच्च स्तरीय समिति की बैठक में मेसर्स सनसिटी हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की संशोधित डीपीआर सामने रखी गई थी। 


सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार 


गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (Ghaziabad Development Authority) के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि गाजियाबाद में बसाई जाने वाली हाईटेक सनसिटी के लिए अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद बिल्डर विकास कार्य शुरू कर देंगे। इस क्षेत्र में व्यावसायिक और आवासीय परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। यहां पर कमर्शियल सेंटर, ग्रुप हाउसिंग व बुनियादी ढांचे विकसित किए जाएंगे। यहां सभी सुविधाएं लोगों को मिलेगी। लोगों को प्लॉट और फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।