hrbreakingnews.com

UP News : उत्तर प्रदेश में बनेगी 101 किलोमीटर की फोरलेन सड़क, इन 4 जिलों को मिलेगा फायदा

UP new road : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश में लगातार एक्सप्रेसवें का जाल बिछाया जा रहा है। रोजाना नए-नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी जा रही है। अब फिर उत्तर प्रदेश में 101 किलोमीटर की फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश के चार जिलों को फायदा होगा। चलिए खबर में जानते है उत्तर प्रदेश में बनने वाली नई सड़क के बारे में विस्तार से।
 
UP News : उत्तर प्रदेश में बनेगी 101 किलोमीटर की फोरलेन सड़क, इन 4 जिलों को मिलेगा फायदा

HR Breaking News : (UP new road) उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा प्रदेश के विकास को लेकर नए-नए प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। प्रदेश वासियों को अब एक और फोरलेन सड़क की सौगात मिली है। पिछले कई सालों से जिस राष्ट्रीय राजमार्ग के चार लेन होने का इंतजार हो रहा था, उसको लेकर NHAI ने काम तेज कर दिया है। 


प्राधिकरण ने निजी कंसलटेंट कंपनी से पूरा खाका बनवाया और फिर उसका अध्ययन करने के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) को भेज दिया है। इस चार लेन सड़क के बन जाने से लखनऊ से बाराबंकी और बाराबंकी से बहराइच, रुपईडीहा जाने वाले वाहनों को गति मिलेगी और सफर भी आसान (NHAI Latest Updates) हो जाएगा।


नेपाल जाने वाले वाहनो को होगा सबसे ज्यादा फायदा


101 किमी. लम्बी फोरलेन सड़क (long four lane road) का सबसे अधिक फायदा नेपाल जाने वाले भारी वाहनों को भी मिलेगा। भविष्य में ट्रैफिक दबाव अगर बढ़ता भी है तो कई सालों तक कोई ट्रैफिक से जुड़ी समस्या (Problem related to traffic) नहीं होने वाली। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 7,350 करोड़ रुपये NHAI खर्च करेगा। इसके बनने में कम से कम तीन साल लगेंगे। प्रोजेक्ट बड़ा होने के कारण इसको दो पैच में बनाया जाएगा।


NHAI अफसरों का कहना है पहला पैच बाराबंकी से मुस्तफाबाद तक बनेगा और फिर मुस्तफाबाद से बहराइच के बीच बनाया जाएगा। खासबात होगी कि नए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) में चार लेन सड़क के दोनों तरफ 7 मीटर की सर्विस लेन भी होगी। इस सर्विस लेन के बनने से स्थानीय लोगों को सबसे अधिक सहूलियत होगी, इन्हें राजमार्ग पर पड़ने वाले कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों से कुछ स्थानों पर कनेक्ट भी किया जाएगा।


उद्देश्य होगा कि अधिक से अधिक लाेग इस राष्ट्रीय राजमार्ग का लाभ (Benefits of National Highway) उठा सके। इस पूरे प्रस्ताव को अगस्त 2025 में ही मोर्थ को भेजा गया है। NHAI के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले वाला प्रस्ताव जनवरी 2025 में भेजा गया था, उसमें सर्विस रोड नहीं थी और चार लेन सड़क का प्रोजेक्ट (four lane road project) 6000 करोड़ था।


चलते हैं तकरीबन 20 हजार वाहन 


NHAI अधिकारियों के मुताबिक बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग (Bahraich National Highway) पर हल्के व भारी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भारी वाहन बारह हजार के आसपास चलते हैं। ऐसे में राजमार्ग पर चार लेन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

 
चार लेन बन जाने से 20 से 38 हजार वाहन आगामी कई दशक तक आराम से चल सकेंगे। वहीं जब 40 हजार से अधिक वाहनों का बोझ राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगा तो उस समय राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन (national highway six lanes) बनाने की जरूरत होगी।