UP News : यूपी में 38 गांवों की जमीन पर डेवलेप किया जाएगा नया शहर, ड्रोन से होगा सर्वे, काम शुरू
UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में रोजाना नए प्रोजेक्ट लेकर आ रही है। कभी किसी प्रोजेक्ट का शिलान्यास हो रहा है तो कभी किसी प्रोजेक्ट के लिए नींव का पत्थर रखा जा रहा है। अब एक और प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में आया है। इसमें 38 गांव की जमीन पर नया शहर बसाया जाएगा। इस शहर का ड्रोन से सर्वे किया जाएगा। इसको लेकर काम भी शुरू हो गया है।

HR Breaking News (UP New City development) उत्तर प्रदेश में एक और नया शहर बसाया जा रहा है। 38 गांव की जमीन पर यह शहर डेवलप किया जाएगा। शहर में वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार की ओर से इसको मंजूरी मिल चुकी है। योगी आदित्यनाथ सरकार (UP Govt) इसके लिए ड्रोन से सर्वे करवाएगी। लोगों को एक ही स्थान पर सभी सुविधा मुहैया करवाने का भी संकल्प लिया जा रहा है।
ग्रीनरी का रखा जाएगा ध्यान
उत्तर प्रदेश में यहां पूरा सिस्टमैटिक तरीके से शहर (New City in UP) बसाया जाएगा। इसमें ग्रीनरी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। नेचर के प्रति सद्भावना को ध्यान में रखकर सरकार फैसला ले रही है। सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसाया जाएगा नया शहर
उत्तर प्रदेश में नया शहर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे जाता है, जिस पर ड्रोन से सर्वे करके नया शहर बसाया जाएगा।
एक्सप्रेसवे के किनारे आधुनिक सुविधाओं से लैस यह शहर होगा। इसको यमुना प्राधिकरण की ओर से विकसित (New town in UP) किया जाएगा। शहर में तमाम सुविधाएं उपलब्ध होगी।
ड्रोन से किया जाएगा सर्वे
उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे (yamuna expressway) के किनारे ड्रोन से सर्वे कर कर न्यू आगरा अर्बन सेंटर पर काम किया जाएगा। इस नए शहर का नाम न्यू आगरा (New Agra) होगा।
एक्सप्रेसवे के किनारे यमुना प्राधिकरण की ओर से आगरा जिले के 12 एकड़ क्षेत्रफल में इस परियोजना को क्रियान्वन किया जाएगा। इसमें 38 गांव की भूमि अधिग्रहण कर विकसित की जाएगी।
गुरुग्राम की निजी कंपनी करेगी कार्य
उत्तर प्रदेश में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए सर्वेक्षण का काम गुड़गांव की एक निजी कंपनी को दिया गया है। 8 लाख से ज्यादा लोगों को यहां पर रोजगार (up job) भी दिया जाएगा। सरकार रोजगार के साथ-साथ लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है।
अधिसूचित क्षेत्र में डेवलप किया जाएगा न्यू आगरा
इस शहर को आगरा (New Agra planning) के अधिसूचित क्षेत्र में ही विकसित किया जाएगा। इसकी बसावट में कोई अड़चन न आए, इसके लिए इसको प्रदूषण रहित आईटी युक्त और कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता देते हुए बनाया जाएगा।
क्षेत्र में केवल सफेद और हरित श्रेणी के औद्योगों की अनुमति होगी। इसमें प्रमुख रूप से कृषि आधारित मैन्युफैक्चरिंग उद्योग और आईटी के उद्योग शामिल होंगे जो पर्यावरण के लिए अनुकूल हो।
पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
इस शहर के डेवलप होने से ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ऐतिहासिक पर्यटन को ध्यान में रखते हुए पर्यटन और मनोरंजन को यहां पर डेवलप किया जाएगा। 640 हेक्टेयर में वाणिज्यिक पर्यटन और मनोरंजन केंद्र विकसित किए जाएंगे। इसमें होटल, रिसोर्ट, थीम पार्क, कन्वेंशन, प्रदर्शनी केंद्र, म्यूजियम, डिजिटल जोन और सांस्कृतिक स्थल बनाए जाएंगे। डिज्नीलैंड और यूनिवर्सल स्टूडियो से प्रेरित थीम पार्कों को विकसित करेगी।
हरियाली और पर्यावरण को मिलेगा संरक्षण
इस शहर में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पर्यावरण के लिए अनुकूल और टिकाऊ योजना बनाई गई है। 823 हेक्टेयर यमुना नदी (Yamuna River) का बफर जोन होगा, जिसमें 485 हेक्टेयर पर ग्रीन जोन बनाया जाएगा और 434 सेक्टर में वन और कृषि भूमि को सुरक्षित किया जाएगा।
न्यू आगरा में वायु गुणवत्ता अन्य शहरों के मुकाबले बेहतर रखने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। यह आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी। इस परियोजना में यमुना एक्सप्रेसवे को विकास के एक्सप्रेसवे में बदला जाएगा। जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी इसके बाद निर्माण में कार्य को गति दी जाएगी।