home page

UP News : लखनऊ और नोयडा को टक्कर देगा यूपी का ये नया शहर, नई मेट्रो सिटी की जाएगी विकसित

New City in UP : उत्तर प्रदेश में लगातार नए-नए शहर बसाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा शहर बसाया जाएगा जो लखनऊ और नोएडा को टक्कर देगा। देश की राजधानी और देश की टेक राजधानी की तर्ज पर यह शहर (New City in UP) बसाया जाएगा। सरकार ने इसको लेकर काम शुरू कर दिया है। 

 | 
UP News : लखनऊ और नोयडा को टक्कर देगा यूपी का ये नया शहर, नई मेट्रो सिटी की जाएगी विकसित

HR Breaking News (New City in UP) उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा आबादी है। हर नागरिक को सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार (UP Govt) की ओर से इसी कड़ी में एक नया शहर डेवलप किया जाएगा। यहां मेट्रो सिटी का हब मिलेगा व स्मार्ट और सस्टेनेबल शहरी मॉडल के तौर पर इस शहर का निर्माण किया जाएगा। 

 

 

शहर में यह बात होगी खास 


उत्तर प्रदेश (up me nya sahar) के इस नए शहर में ईडब्ल्यूएस और कई वर्ग के लिए छोटे प्लाट आवंटित किए जाएंगे। एमआईजी और एचआईजी के लिए पोस्ट कालोनियां बनाई जाएंगी। मल्टी स्टोरी ग्रुप हाउसिंग और हाउसिंग सोसायटी भी बसाई जाएंगी।

शहर की सड़क चौड़ी होगी और अर्बन ट्रांसपोर्ट नेटवर्क विकसित किया जाएगा। शहर में पब्लिक स्पेस मॉल, अस्पताल और स्कूल बनाए जाएंगे। शहर के हर सेक्टर में वाटर सीवर व इलेक्ट्रॉनिक की व्यवस्था आधुनिक बनाई जाएगी। 

उत्तर प्रदेश के लिए जरूरी है योजना 


यह योजना उत्तर प्रदेश के लिए बहुत जरूरी है। इस योजना के तहत लखनऊ नोएडा (new city in up) के बाद एक और नया अर्बन शहर बसाया जाएगा। भीड़ भाड़ वाले शहरों से इससे दबाव कम होगा और नया शहर एक वैकल्पिक समाधान का रूप लेगा।

बिजली वाले वाहन, मेडिसिन एमएसएमई पार्क के माध्यम से यहां पर उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। टेक्नोलॉजी और प्लांट डेवलपमेंट का यह एक नया उदाहरण बनेगा। 


नया अर्बन इंजन बनाने की तैयारी 


उत्तर प्रदेश में लखनऊ और नोएडा के बाद कानपुर को नया अर्बन (New Kanpur) इंजन बनाने की तैयारी की गई है। कानपुर में आउटर रिंग रोड के किनारे ग्रेटर कानपुर बसाया जाएगा। कानपुर ग्रेटर का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।

यह भविष्य में स्मार्ट और सस्टेनेबल शहरी मॉडल पर आधारित होगा। इसको इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा और अर्बन डेवलपमेंट का भी एक आदर्श मॉडल बनेगा। 


गूगल मैप से बढ़ गया एक्शन 


शहर बसाने को लेकर कानपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 4000 हेक्टेयर में गूगल मैपिंग का काम शुरू कर दिया गया है। मैपिंग के माध्यम से नक्शा तैयार किया जाएगा। मैपिंग (greater kanpur map) के माध्यम से तय किया जाएगा कि आवासीय, वाणिज्य और सार्वजनिक सुविधा कहां-कहां विकसित करनी हैं। कानपुर विकास प्राधिकरण अभी मैपिंग कर रहा है। इसके बाद योजना का क्षेत्रफल और बढ़ाया जाएगा या नहीं यह मैपिंग पर निर्भर करेगा। 


जनप्रतिनिधियों की मिली सहमति

 
सांसद, विधायक, व जनप्रतिनिधियों की बैठक में ग्रेटर कानपुर (greater kanpur) की योजना को सहमति मिल गई है। प्रशासन से भी इसकी अनुमति मिल गई है। परियोजना को औपचारिक रफ्तार मिलने के बाद कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से पूरी योजना का विस्तार प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे मुख्यमंत्री योगी (UP CM) आदित्यनाथ के सामने पेश किया जाएगा।


कहां बसाया जाएगा ग्रेटर कानपुर 


ग्रेटर कानपुर (Greater Kanpur Project) को मोती बाईपास से 5 किलोमीटर दूर और भीमसेन रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर दूर बसाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग गांव की जमीन चिन्हित कर ली गई हैं। शहर में सेन पश्चिम पारा, पतेहुरी, गोपालपुर, कैथा, डांडे का पुरवा, दुर्जनपुर, इटारा शामिल है। इस परियोजना को एक नया मेट्रो हब बनाया जाएगा।