UP News : यूपी वालों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब प्रोपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी पर इतनी मिलेगी छूट
Stamp Duty UP : प्रगति के पथ पर चल रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। यूपी वालों को योगी सरकार की ओर से प्रॉपर्टी खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में छूट का बड़ा तोहफा दिया गया है। योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों लोगों को लाभ होगा। अगर किसी को प्रॉपर्टी खरीदनी है तो निश्चित तौर पर पूरे परिवार के पैसे बचेंगे।
HR Breaking News (Registry Fees UP) जहां एक तरफ प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से प्रॉपर्टी के दामों में बड़ा बदलाव किया गया है।
दरअसल यह बदलाव स्टैंप ड्यूटी कम करने से आया है। अब अगर किसी को जमीन खरीदनी है तो उसकी जमीन सीधे तौर पर स्टांप ड्यूटी कम देकर खरीदी जा सकेगी।
29 जुलाई से लागू हुआ नियम
योगी आदित्यनाथ सरकार में तुरंत फैसले होते और तुरंत लागू होते हैं। इसी प्रकार स्टैंप ड्यूटी (stamp duty) घटाने का फैसला भी तुरंत लिया गया और 29 जुलाई से इसको लागू कर दिया गया। स्टांप ड्यूटी पर ₹100000 तक की छूट मिल गई है। इससे लोगों के लिए प्रॉपर्टी खरीदना आसान हो जाएगा।
एक करोड़ तक की प्रॉपर्टी पर मिलेगी छूट
योगी आदित्यनाथ (Yogi Govt) की सरकार ने यूपी में स्टांप ड्यूटी में छूट के दायरे में आने वाली प्रॉपर्टी की कीमत को 10 गुना बढ़ा दिया है। अब यह छूट एक करोड़ रुपए तक की कीमत वाली प्रॉपर्टी (Proprty rates) पर भी मिलेगी। पहले यह छूट मात्र 10 लाख रुपए तक की प्रॉपर्टी पर मिलती थी। एक करोड़ की प्रॉपर्टी पर 1 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिससे सीधे-सीधे ₹100000 बच जाएंगे।
उत्तर प्रदेश में स्टांप ड्यूटी का ब्यौरा
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में स्टांप ड्यूटी (stamp duty in UP) की कुल लागत 6 से 7% हो जाती है और एक प्रतिशत रजिस्ट्रेशन के प्रोसेसिंग फीस के रूप में भी लिया जाता है। 29 जुलाई को इसको रिवाइज करके लिमिट (registry rate revise) तय की गई है। अब महिलाओं को इस पर एक प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
बता दें कि नोएडा में हर महीने जितनी रजिस्ट्री होती है, उसमें 30% केवल महिलाओं के नाम पर करवाई जाती है। 2024-25 में नोएडा में 1.8 लाख प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में से 73000 रजिस्ट्रेशन महिलाओं के नाम पर हुए थे।
इससे पहले 2023-24 में डेढ़ लाख रजिस्ट्री में से 60000 महिलाओं के नाम हुई थी। ऐसे में महिलाओं को दी जा रही छूट का फायदा पूरे परिवार को ही मिलेगा और महिला सशक्तिकरण का प्रयास भी सफल होगा।
इस सेगमेंट को होगा बहुत ज्यादा फायदा
उत्तर प्रदेश सरकार की छूट का सबसे ज्यादा फायदा पहली बार मकान खरीदने वालों को होगा। इसमें मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा लाभ होगा। जो लोग अपनी पत्नी या मां के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदेंगे, उनके सीधे-सीधे पैसे बचेंगे। इस फैसले से प्रॉपर्टी खरीदारी (property buying rules) में महिलाओं की भूमिका और बढ़ जाएगी। इस कदम से ज्वाइंट प्रॉपर्टी खरीदने का चलन भी तेजी से आगे बढ़ सकता है। इसमें महिलाओं के साथ संपत्ति संयुक्त मालिकाना हक मिलेगा।
कितने बीएचके फ्लैट पर दी है छूट
नोएडा में तीन बीएचके फ्लैट की कीमत 1 करोड़ रुपए के ऊपर जा चुकी है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) की बात करें तो 30000 फ्लैट्स ऐसे हैं जिनकी कीमत 60 से 70 लाख रुपए तक है। यह फ्लैट मलिक अभी रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे हैं। जिस फ्लैट की रजिस्ट्री में महिलाओं को छूट मिलती है तो हर व्यक्ति के 60 से 70 हजार रुपए बच जाएंगे।
दूसरी और लोगों ने डिमांड है कि इस छूट को एक करोड़ रुपए की लिमिट से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए कर देना चाहिए, ताकि महिलाओं के नाम पर प्रोपर्टी के रूप में मिलने वाली छूट और ज्यादा बढ़ जाए। बता दें कि दिल्ली में तो महिलाओं को स्टांप ड्यूटी के रूप में केवल 4% ही देना पड़ता है, जबकि पुरुषों को 6% अदा करना पड़ता है।
