Uttarakhand ka Mausam : उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड में हिमस्खलन
Uttarakhand Weather Update : मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश की संभावना है। ऐसे में उत्तराखंड में हिमस्खलन का भी अलर्ट जारी हो गया है। आइए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से-

HR Breaking News (डिजिटल डेस्क)। देश में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी अचानक ठंड हो रही है, तो कभी तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं।
ये भी पढ़ें : Today Gold Bhav : हर रोज चढ़ रहा है सोना, हाईलेवल से ऊपर पहुंचे रेट
इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें : 600 दिन वाली FD पर मिल रहा जबरदस्त ब्याज, बैंक ने कहा ब्याज दरें इतनी ऊंची की बचत अपने आप करेगी फ्लाई
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सागर, भोपाल और राजगढ़ में शीतलहर का अनुमान है।
ये भी पढ़ें : Toll Tax New Rule : वाहन चालकों के लिए बड़ा अपडेट, टोल पर है इतनी मीटर की लाइन तो नहीं देना पड़ेगा कोई पैसा
बारिश और बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में आज हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, इस पूरे हफ्ते अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के चलते दक्षिण भारत के राज्यों में मछुआरों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें : 181 दिन की FD पर मिल रहा धुआंधार ब्याज, लोग कर रहे धड़ाधड़ निवेश
उत्तराखंड में हिमस्खलन का अलर्ट
इसके अलावा उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने कुछ हिस्सों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है।