home page

Vande Bharat Express: जुलाई तक 21 राज्यों में चलेगी वन्दे भारत ट्रेन, ये 7 राज्य रह जायेंगे पीछे

indian railway news : अनुमान लगाया जा रहा है के इस साल जुलाई तक देश के इन 21 राज्यों में वन्दे भारत ट्रेन चलेगी और 7 राज्य इस ट्रेन से वांछित रह जायेंगे और सरकार ने इसका कारण भी बताया है | आइये जानते हैं क्या है इसकी वजह 

 | 
ये 7 राज्य रह जायेंगे पीछे

HR Breaking News, New Delhi : देश के सात राज्यों को छोड़कर अगले एक महीने में सभी राज्यों को कम से कम एक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी मिल जाएगी। ये सात राज्य उत्तर-पूर्व के हैं। यहां रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण नहीं किया गया है। सूत्रों ने कहा कि सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत से अधिक से अधिक शहरों को जोड़ने की दिशा में काम चल रहा है।

UP सरकार ने लिस्ट करदी जारी, इन शहरों में बनेगे इंडस्ट्रियल पार्क

अधिकारियों ने कहा कि अगली तीन ट्रेनें जल्द ही न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी, रांची-पटना और मुंबई-गोवा रूट पर शुरू होंगी। फिलहाल 17 वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। न्यू जलपाईगुड़ी-गुवाहाटी रूट पर वंदे भारत की लॉन्चिंग के साथ ही नॉर्थ-ईस्ट के पहले राज्य असम को भी कवर कर लिया जाएगा।

सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके पश्चात दिल्ली-जम्मू के बीच इस ट्रेन को चलाया गया। वर्तमान में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित दक्षिण भारत के राज्यों सहित कुल 21 राज्यों में वंदे भारत का परिचालन हो रहा है। 

UP सरकार ने लिस्ट करदी जारी, इन शहरों में बनेगे इंडस्ट्रियल पार्क

400 वंदे भारत का टेंडर जारी
रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया, अभी तक 34 वंदे भारत ट्रेनें (17 जोड़े) चलाई जा चुकी हैं। 29 मई को असम में चलने वाली ट्रेन के चलने के बाद यह संख्या 36 हो जाएगी। अधिकारी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त 2025 तक देश के कोने-कोने में 75 वंदे भारत ट्रेनों के चलाने के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। रेलवे की ओर से 400 वंदे भारत ट्रेनों का टेंडर जारी हो चुका है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के 2 नए अवतार

UP सरकार ने लिस्ट करदी जारी, इन शहरों में बनेगे इंडस्ट्रियल पार्क
वंदे भारत के विभिन्न संस्करणों को तीन अलग-अलग मार्गों पर चलाने की योजना पर काम जारी है। वंदे भारत चेयर कार को 100 से लेकर 550 किलो मीटर की दूरी के बीच चलाया जा रहा है।  वहीं, वंदे मेट्रो को 100 किलोमीटर से कम की दूरी वाले रूट पर चलाया जाएगा। वहीं, वंदे स्लीपर ट्रेन को 550 किलोमीटर से अधिक दूरू की यात्रा के लिए चलाया जाएगा।

News Hub