home page

Weather Update: राजस्थान में 20, 21, 22 और 23 मार्च का मौसम का हाल जानिये

सभी फसलें पक्काव पर हैं और मौसम भी करवट बदल रहा है। हाल ही में राजस्थान के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आलोवृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने आने वाली 20, 21, 22 और 23 तारीख को बारिश के आसार जताए हैं। जानें कैसा रहेगा आने वाला मौसम- 

 | 
Weather Update:  राजस्थान में 20, 21, 22 और 23 मार्च का मौसम का हाल जानिये

HR Breaking News (नई दिल्ली)। राजस्थान के कई जिलों में रविवार को भी ओले गिरने के साथ अच्छी बारिश हुई। जयपुर, अलवर, बांसवाड़ा में दोपहर में अचानक मौसम बदला और बादल उमड़ने लगे। दिन में ही शाम का एहसास होने लगा। बेमौसम बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। कुछ फसल तो काट कर खेत में रखा गया है, कुछ फसल पक गए हैं। उन्हें काटने की तैयारी है। इस तरह बारिश से फसलें खराब हो रही हैं। उधर, कई इलाकों में सुबह-सुबह धुंध छाया रहा। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक यह सिस्टम सक्रिय रहेगा। इसके बाद 21-22 मार्च को बारिश का दौर हल्का हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : Love Affair : 21 साल की लड़की को ब्वायफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, वायुमंडल के ऊपरी सतहों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ और निचली सतहों में पूर्वी राजस्थान के ऊपर रविवार को एक सिस्टम बना हुआ है। अगले 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होगा। इससे अगले 48 घंटों के दौरान आंधी बारिश तेज होगी।

इसके असर से अगले दो दिन जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में बादल के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही, आंधी-बारिश हो सकती है। कई जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इससे पहले शनिवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे थे। मौसम में बदलाव से सर्दी का एहसास होने लगा है।


मौसम का पूर्व अनुमान

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: महिला करती है इशारे तो समझ जाएं करना चाहती है ये काम

20 मार्च को जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों से आंधी बारिश होगी। हालांकि पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के अधिकांश भागों में आंधी, बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि जारी रहने की प्रबल संभावना है।
21-22 मार्च को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
23 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 23-24 मार्च को पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

अलवर में गिरे ओले

अलवर जिले के ग्रामीण इलाकों में रविवार दोपहर जोरदार बारिश हुई। नारायणपुर कस्बे में दोपहर 1.30 से 2 बजे तक हुई बारिश के बाद बाजार में पानी भर गया। इलाके के किसान गेहूं की खेत में खड़ी फसल को लेकर चिंतिंत हैं। लगातार हो रही बारिश से फसल को भारी नुकसान की आशंका है। किसान धर्मेंद्र ने बताया कि फसलें आड़ी गिर गई हैं। गेहूं की बाली खराब हो गई है। तापमान गिरने से सुबह शाम ठंड महसूस हो रही है।

बांसवाड़ा में अचानक मौसम में बदलाव आने से क्षेत्र में रिमझिम बारिश हुई। आंधी के साथ-साथ ओले भी गिरे। जिले के आनंदपुरी बोरी, बिलोदा, अरथूना, नौगामा क्षेत्र में बारिश हुई। खेत में गेहूं की कटी हुई फसलें भी कुछ जगह खराब हुई हैं।

ये भी पढ़ें : Chanakya Niti: लड़कियों को ये काम करना लगता है अच्छा

सीकर में सुबह छाया कोहरा, विजिबिलिटी 50-60 मीटर रही

सीकर के मौसम में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। सीकर के फतेहपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते विजिबिलिटी करीब 50 से 60 मीटर रही। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में आज और कल भी बारिश का अलर्ट है। इसके बाद 22 मार्च से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।


बारिश से फसलें खराब, लोकसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा

ये भी पढ़ें : Sasur Bahu Love Story: छोटी बहू ने 60 साल के ससुर के साथ बनाया रिश्ता, फिर हो गया ये काम


रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा में तालेड़ा के अलकोदिया और बरुन्धन गांव में बारिश से खराब हुई फसलों का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने अलकोदिया और बरुन्धन गांव का दौरा किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला किसानों के बीच में पहुंचे उनकी फसलों को देखा। किसानों की पीड़ा सुनी। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि किसानों के हुए नुकसान का मुआवजा उन्हें दिलवाया जाएगा। किसानों के नुकसान को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- जब कोटा बूंदी क्षेत्र में ओलावृष्टि जानकारी मिली तो उसके बाद प्रदेश सरकार से इस संबंध में चर्चा हुई। गिरदावरी को लेकर चर्चा की गई थी। इसी बीच फिर से बारिश और ओलावृष्टि हो गयी।