दिल्ली, नई दिल्ली, NCR और NCT में क्या है अंतर, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं है जानकारी
NCR and NCT : अक्सर आपने लोगों को दिल्ली, नई दिल्ली एनसीआर और एनसीटी कहते हुए सुना होगा। इन सभी नामों को सुनने के बाद आपके मन में सवाल आता है कि आखिरी ये सभी जगहें अलग अलग हैं या फिर एक ही जगह के कई नाम हैं। आज 90 प्रतिशत लोग इस बारे में नहीं जानते हैं कि एनसीआर और एनसीटी में क्या अंतर है। चलिए विस्तार से समझते हैं इनके बीच का अंतर -
HR Breaking News - (Delhi NCR and NCT) देश की राजधानी दुनिया भर में अपनी कई चीजों को लेकर फेमस है। यहां पर घूमने के लिए विदेशों से भी लोग आते हैं। राजधानी दिल्ली का काफी बड़ा क्षेत्रफल है। इसमें अनेकों छोटे छोटे शहर बसे हुए हैं। वहीं, इसके अलावा कई बड़े नगर और क्षेत्र भी हैं जिनके नाम भी अलग हैं। अक्सर लोग दिल्ली, दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR), एनसीटी ये सभी नामों को सुनने के बाद कंफ्यूजन में पड़ जाते हैं कि आखिरी इनके बीच क्या अंतर है? क्या ये सभी एक ही जगह के नाम है? आईये जानते हैं -
दिल्ली -
दिल्ली (Delhi News ) भारत का एक ऐतिहासिक शहर और केंद्र शासित प्रदेश भी है। दिल्ली भारत देश की राजधानी है वहीं, एजुकेशन, कल्चर और बिजनेस का भी बड़ा क्रेंद है। 1993 में इसे आधिकारिक तौर पर नेशनल कैपिटल टेरिटरी का दर्जा दिया गया था। जिसका मतलब है कि दिल्ली और एनसीटी दोनों एक ही क्षेत्र को दर्शाते हैं। दिल्ली कुल 11 जिलों में बंटी है और यहां कई ऐतिहासिक महत्व रखने वाली जगहे हैं। जैसे लाल किला , कुतुबमीनार और हुमायूं का मकबरा।
नई दिल्ली
नई दिल्ली (New Delhi ) एक जिला है और इसमें दिल्ली के 11 जिले शामिल हैं। यह राजधानी का सबसे छोटा हिस्सा है। यह पूरे दिल्ली का महज करीब तीन प्रतिशत हिस्सा कवर करता है। राष्ट्रपति भवन, संसद भवन (Parliament House), इंडिया गेट और मंत्रालय जैसे तमाम प्रशासनिक इमारतें इसी एरिया में मौजूद हैं। नई दिल्ली को ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और सर हर्बर्ट बेकर ने 20वीं सदी में डिजाइन किया था।
दिल्ली एनसीटी में आते हैं इतने जिले -
एनसीटी (National Capital Territory) दिल्ली का वह क्षेत्र जो राजधानी की राजनीतिक, भौगोलिक और प्रशासिनिक स्थिति को स्पष्ट करता है। इसमें 11 जिले, सैकड़ों गांव और कस्बे शामिल हैं। बता दें कि एनसीटी केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के अधीन कार्य करता है।
जान लें क्या है दिल्ली एनसीआर -
एनसीआर (National Capital Region) एक बड़ा क्षेत्र है, जिसमें दिल्ली और दिल्ली के आसपस के कुछ जिले शामिल हैं। इसमें दिल्ली के अलावा, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव मेरठ समेत इसमें 24 जिले शामिल हैं।
दिल्ली के आसपास तीन राज्य लगते हैं -
- दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR )में हरियाणा राज्य के 14 जिले लगते हैं इनमें से गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी, पानीपत जैसे आदि जिले शामिल हैं।
- उत्तर प्रदेश राज्य की बात करें तो दिल्ली एनसीआर के आसपास गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर जिले का नोएडा, मेरठ और बुलंदशहर सहित 8 जिले एनसीआर में आते हैं।
- इसके अलावा अब बात राजस्थान की करें दो राज्य के दो जिले अलवर और भरतपुर दिल्ली एनसीआर का हिस्सा है।
दिल्ली को अलग अलग भागों में इसलिए बांटा गया था। ताकि दिल्ली (Delhi NCR News) पर से जनसंख्या का बोझ कम किया जा सके और प्रदूषण जैसी समस्या उत्पन्न न हो। दिल्ली एनसीआर का संतुलित विकास करने के लिए इसे अलग अलग क्षेत्रों के साथ जोड़ा गया है। दिल्ली एक बड़ा महानगर है। जो कई जिलों को एक साथ जोड़े हुए है।
