home page

क्या 22 जनवरी को बंद रहेंगे Delhi, UP, Haryana, Noida के स्कूल, आप भी जानिए

पूरा  देश 22 जनवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है क्योंकि इस दिन अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाएगी और इस मौके पर बहुत सारे राज्यों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गयी है, ऐसे में आप भी अपने बच्चे को त्यार करने से पहले जान लें की आपके राज्य में स्कूल की छुट्टी है या नहीं |

 | 
इस दिन बंद रहेंगे Delhi, UP, Haryana, Noida के स्कूल

HR Breaking News, New Delhi : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब महज दो दिन (School Closed On 22 January) बाकी हैं। पूरा देश राममय हो गया है, हर तरफ जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं। इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने अपने सभी दफ्तरों में आधे दिन का अवकाश घोषित (School Closed on 22 January In Delhi) किया है। वहीं कुछ राज्य सरकारों ने भी अपने राज्यों में सरकारी कार्यालयों व दफ्तरों को बंद करने का निर्देश (School Closed on 22 January In UP) दिया है।

परसों (22 January) को जारी होंगे 500 रूपए के नए नोट, RBI ने दी जानकारी

इतना ही नहीं कुछ राज्यों में शिक्षा मंत्रालय स्कूलों में भी अवकाश घोषित कर दिया है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी 2024 को राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या 22 जनवरी को यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के स्कूल बंद रहेंगे।

 22 जनवरी को यूपी के स्कूल में छुट्टी (School Closed 22 January In UP)

उत्तर प्रदेश के स्कूलों के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या 22 जनवरी को यूपी के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को 22 जनवरी को बंद करने के निर्देश दिया था। ध्यान रहे यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

School Closed 22 January In Ghaziabad

Delhi Weather News : कभी कोहरा,कभी धूप तो कभी कड़ाके की ठंड, दिल्ली के मौसम ने किया कन्फ्यूज़

बता दें 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन गाजियाबाद के स्कूल भी बंद रहेंगे। बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। यह आदेश सभी स्कूलों के लिए लागू होगा।

क्या 22 जनवरी को बंद रहेंगे हरियाणा के स्कूल (School Closed 22 January In Haryana)

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन राज्य के सभी स्कूल व कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। ध्यान रहे इस दिन राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

गोवा में भी बंद रहेंगे स्कूल (School Closed 22 January In Goa)

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी 22 जनवरी को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। राज्य सरकार का यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।