World s Wealthiest City : इन 10 शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, जानिये कौन से नंबर पर आते हैं दिल्ली और मुंबई
Cities with the most billionaires - दुनिया में करोड़पति और अरबपतियों (billionaires) की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में अमीर शहरों कि लिस्ट भी लंबी हो रही है। जब हम भारत के सबसे अमीर शहर की बात करते हैं तो सभी के दिमाग में सबसे पहले मुंबई का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में जानते हैं जहां सबसे ज्यादा अरबपति लोग रहते हैं। चलिए खबर में जानते हैं -
HR Breaking News (ब्यूरो)। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List 2024) के हवाले से वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) ने दुनिया के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट जारी की है, जहां सबसे ज्यादा अरबपतियों का घर है. इसमें पहले पायदान पर अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर (New York City) काबिज है।
अमीर शहरों की लिस्ट में न्यूयॉर्क, लंदन, मुंबई, बीजिंग, शंघाई, शेनझेन, हांगकांग, मॉस्को, नई दिल्ली और सैन फ्रांसिस्को जैसे शहर शामिल हैं. अमीर शहरों की टॉप-10 लिस्ट में दो भारतीय शहरों मुंबई और दिल्ली को स्थान दिया गया है.
न्यूयॉर्क (New York)
अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी में 119 अरबपति हैं. ये दुनिया का सबसे धनी और सबसे ज्यादा अमीरों वाला शहर है. दुनिया के 2 सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज मौजूद हैं.
लंदन (London)
ब्रिटेन की राजधानी में लंदन में अरबपतियों की संख्या 97 है. ये अरबपतियों की तादाद के मामले में लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज है.
मुंबई (Mumbai)
भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 92 अरबपति हैं. यह शहर इस सूची में तीसरे पायदान पर है.
बीजिंग (Beijing)
चीन की आधिकारिक राजधानी बीजिंग में 91 अरबपति हैं. बीजिंग दुनिया की कई बड़ी कंपनियों का बेस भी है. अरबपतियों की संख्या के मामले में इसके ऊपर केवल न्यूयॉर्क सिटी, लंदन और मुंबई मौजूद हैं.
शंघाई (Shanghai)
चीन की वित्तीय राजधानी के रूप में माने जाने वाले शंघाई शहर में 87 अरबपति रहते हैं. शंघाई स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट है. यह शहर इस सूची में पांचवें नंबर पर है.
शेनझेन (Shenzhen)
चीन के शेनझेन शहर में भी बहुत सारे अरबपति रहते हैं. यहां रहने वाले अरबपतियों की संख्या 84 है और लिस्ट में छठे पायदान पर है.
हांगकांग (Hong Kong)
हांगकांग में 67 अरबपति रहते हैं और वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की लिस्ट में हांगकांग का नंबर सातवां है.
मॉस्को (Moscow)
रूस की राजधानी मॉस्को में 59 अरबपति रहते हैं. यह शहर इस सूची में आठवें पायदान पर है.
दिल्ली (Delhi)
भारत की राजधानी दिल्ली में 57अरबपति हैं. यह शहर इस सूची में नौवें नंबर पर है.
सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) 52
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन फ्रांसिस्को 52 अरबपति रहते हैं और वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स की लिस्ट में इसका नंबर दसवां है.