home page

Yogi सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी में बनेंगे 8 और नए एक्सप्रेसवे

Expressway : उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर 8 और नए एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस एक्सप्रेसवे (Expressway in UP) के बनने की वजह से राज्य की प्रगति को एक नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही साथ रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं यूपी में बनने वाली इन एक्सप्रेसवे के बारे में।

 | 
Yogi सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी में बनेंगे 8 और नए एक्सप्रेसवे

HR Breaking News (UP New Expressway) उत्तर प्रदेश वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। योगी सरकार ने प्रदेश के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि सरकार ने अब 8 और नए एक्सप्रेसवे (New Expressway) को बनाने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी वजह से राज्य में यातायात व्यवस्था काफी ज्यादा सुगम हो जाएगी। साथ ही साथ प्रदेश में रोजगार के भी नए नए मौके बन जाएंगे।

 

 

चित्रकूट लिंक एक्‍सप्रेसवे का होगा निर्माण 

यूपी में प्रस्‍ताविक एक्‍सप्रेसवे में पहला एक्सप्रेसवे चित्रकूट लिंक एक्‍सप्रेसवे का है। ये एक्सप्रेसवे करीब 120 किलोमीटर लंबा बनने वाला है। ये एक्‍सप्रेसवे चित्रकूट को वाराणसी और बांदा जिले से जोड़ेने वाला है। इसके तैयार होने के बाद चित्रकूट धाम तक बेहतर कनेक्टिविटी (Chitrakoot Link Expressway) मिलने वाली है। प्रोजेक्‍ट को जुलाई, 2025 में ही मंजूरी प्रदान कर दी गई है। साल 2026 के आखिर तक इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सकता है।


बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे शामिल 

यूपी में एक और एक्‍सप्रेसवे का निर्माण कार्य अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। जोकि जालौन जिले को बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे से जाएगा। राष्‍ट्रीय राजमार्ग 27 के साथ बनने वाला ये एक्‍सप्रेसवे लगभग 115 किलोमीटर (Bundelkhand Expressway) तक लंबा होगा। फिलहाल तो इसे 4 लेन का बनाया जाने वाला है। हालांकि बाद में इसे 6 लेन बनाने का प्रस्‍ताव है। इसके निर्माण के लिए लगभग 63 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाने वाला है। इन गांवों की जमीनों की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है।


विंध्‍य एक्‍सप्रेसवे के निर्माण में आएगी इतनी लागत 

यूपी में बनेंगे नए एक्‍सप्रेसवे, यूपी में कितने एक्‍सप्रेसवे का प्रस्‍ताव, जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा नया एक्‍सप्रेसवे, यूपी सरकार बनाएगी 8 नए एक्‍सप्रेसवे 
यूपी के प्रस्‍तावित एक्‍सप्रेसवे में सबसे लंबा रहेगा। वहीं विंध्‍य एक्‍सप्रेसवे, (Vindhya Expressway) जिसे लगभग 320 किलोमीटर का बनाया जाएगा। ये एक्‍सप्रेसवे प्रयागराज से शुरू होकर मिर्जापुर, वाराणसी और चंदौली के रास्‍ते सोनभद्र तक जाने वाली है। बजट का आवंटन भी हो चुका है, जोकि 2 से 3 साल में पूरा होने वाला है। इसके निर्माण पर लगभग 23 हजार करोड़ रुपये (Vindhya Expressway) का खर्च आने की उम्मीद लगाई जा रही है।


विंध्‍य पूर्वांचल लिंक एक्‍सप्रेसवे की सौगात 

यूपी के विंध्‍य और पूर्वांचल क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 100 किलोमीटर का विंध्‍य पूर्वांचल लिंक एक्‍सप्रेसवे बनाने का भी प्रस्‍ताव पैश किया गया है। इसकी वजह से पूर्वी यूपी में केनक्टिविटी और भी ज्यादा मजबूत होने वाली है। ये कॉरिडोर (New corridor) आर्थिक विकास के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। ये लिंक रोड चंदौली के पास विंध्‍य एक्‍सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे से गाजीपुर के पास जोड़ने वाला है। इसके निर्माण पर लगभग 7,000 करोड़ रुपये खर्च आने की उम्मीद लगाई जा रही है।


गंगा एक्‍सप्रेसवे से मिलेगी सीधे कनेक्टिविटी 

यूपी सरकार धार्मिक नगरी हरिद्वार तक सीधी कनेक्टिविटी बनाने के लिए मेरठ से आगे लिंक एक्‍सप्रेसवे की तैयारी की जा रही है। फिलहाल गाजियाबाद से मेरठ तक एक्‍सप्रेसवे का निर्माण किया जा चुका है। इसको अब बढ़ाकर हरिद्वार (Ganga Expressway) तक किया जाने वाला है। मेरठ में ये एक्‍सप्रेसवे प्रयागराज से आ रहे गंगा एक्‍सप्रेसवे से कनेक्ट होने वाला है। इससे पूर्वी यूपी को हरिद्वार तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने वाली है। इसके लिए 50 करोड़ के बजट को तैयार किया गया है।


आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे को किया जाएगा गंगा लिंक 

यूपी के दो प्रमुख एक्‍सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए 90 किलोमीटर का एक नया लिंक एक्‍सप्रेसवे बनाया जाने वाला है। आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे गंगा लिंक के नाम से बनने वाली यह सड़क आगरा एक्‍सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) को फर्रुखाबाद के रास्‍ते गंगा एक्‍सप्रेसवे से कनेक्ट होने वाली है। इसके लिए 900 करोड़ रुपये का बजट को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसका काम भी साल 2025 के अंत तक शुरू होने वाला है। इस प्रोजेक्‍ट पर लगभग 7,488 करोड़ रुपये खर्च आने की उम्मीद लगाई जा रही है।


चित्रकूट-रीवा लिंक एक्‍सप्रेसवे होगा कनेक्ट 

यूपी को मध्‍य प्रदेश से सीधे तौर पर कनेक्ट किया जाएगा। इसको कनेक्ट करने के लिए सरकार चित्रकूट-रीवा लिंक एक्‍सप्रेसवे का निर्माण करने वाली है। सरकार ने चित्रकूट से लेकर एमपी के रीवा तक 70 किलोमीटर का एक्‍सप्रेसवे (Chitrakoot-Rewa Link Expressway) बनाने का प्रस्ताव रख दिया है। इस सड़क को सीधे बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा। इसकी वजह से पूर्वी और पश्चिमी यूपी से भी एमपी तक सीधी कनेक्टिविटी बनाई जा सकती है।


जेवर लिंक एक्‍सप्रेसवे 

नए एक्‍सप्रेसवे के प्रस्‍ताव में सबसे खास जेवर लिंक एक्‍सप्रेसवे रहने वाला है। जोकि यमुना एक्‍सप्रेसवे को जेवर में बनने वाले एयरपोर्ट से कनेक्ट होगा। इस प्रोजेक्‍ट को मंजूरी और बजट दोनों प्रदान किये जा चुके हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल (Jewar Link Expressway) के अंत तक इसका निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है। इसको जेवर एयरपोर्ट से बुलंदरशहर के रास्‍ते यमुना एक्‍सप्रेसवे और गंगा एक्‍सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा।