hrbreakingnews.com

1 October 2026 Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बंपर तेजी 

1 October 2026 Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सितंबर महीने की शुरुआत में दोनों कीमती धातुओं में जोरदार उछाल देखने को मिला। लेकिन महीने के आखिरी दिनों में सोने चांदी में बड़ी गिरावट आई। आज नए महीने की शुरुआत के साथ ही सोने चांदी के रेट में बंपर तेजी दर्ज की गई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं लेटेस्ट रेट -

 
1 October 2026 Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में अचानक बंपर तेजी 

HR Breaking News - सोने और चांदी के भाव आए दिन नया खेल कर रहे हैं। काफी दिनों से जारी गिरावट के बाद आज 1 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। महीने के पहले ही दिन वैश्विक बाजार में सोने चांदी (sone chandi ka bhav) के रेट तेजी से ऊपर की ओर दौड़े हैं।


MCX पर सोने और चांदी का लाइव रेट - (gold silver live rate)


आज 1 अक्टूबर 2026 को 11:30 पर एमसीएक्स पर 5 अक्टूबर 2026 की डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold price) 1,47,820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया है। इसमें 1.17% यानी 1703 की तेजी दर्ज की गई है। वहीं 30 सितंबर को एमसीएक्स पर सोना 1,46,117 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। 

वहीं चांदी की कीमतों की बात करें तो आज एमसीएक्स (MCX Silver Price) पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाली 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत 2,26,500 रुपये है। इसमें 1.25% यानी 2,794 की तेजी आई है। 30 सितंबर को एमसीएक्स पर चांदी 2,23,706 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव - (gold rate today)


अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स पर सोने-चांदी की कीमतों (sone ka rate) में उछाल आया है। कॉमेक्स के आंकड़ों के अनुसार, आज सोना 0.20% महंगा होकर 4,195.10 प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 1.43% की तेजी के साथ 61.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई है। 

घरेलू बाजार में सोने चांदी की चाल - (gold latest rate)


बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी दोनों की कीमती धातुओं में तेजी आई है। बाजार खुलते ही सोने के भाव (sone ka taja bhav) 1,49,000 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचे। वहीं चांदी 2,25,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

इस वजह से आई सोने-चांदी में तेजी - (sone chandi ka rate)


एक्सपर्ट का कहना है कि इस तेजी के पीछे निवेश को की धुआंधार खरीदारी और मजबूत वैश्विक रुख है। ब्रोकरेज फर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के अनुसार, हाल ही में आई गिरावट के बाद व्यापारियों ने सस्ते रेट पर जमकर सोने की खरीदारी की है जिसके चलते सोने के भाव को सपोर्ट मिला है। हालांकि अमेरिकी डॉलर में हो रहे बदलाव ने इस तेजी को सीमित रखा है। त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और दशहरे दिवाली (Diwali 2026) पर सोने की लोग जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।