8th Pay Commission : कर्मचारी संगठन ने सरकार को लिखी 60 पेज की चिट्ठी, इतना मांगा फिटमेंट फैक्टर, जान लें कितनी बढ़ सकती है सैलरी
8th CPC Latest Update : 1 जनवरी 2026 से सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन सरकार ने आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनाई है जो 18 से 24 महीनों में रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी। इससे पहले, कर्मचारी संगठन ने सरकार को 60 पेज की चिट्ठी लिखी है जिसमें फिटमेंट फैक्टर की मांग की गई है और भत्तों में बदलाव करने की बात कही है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - (8th Pay Commission News)। 7 सातवें वेतन आयोग को 10 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी तक 8वां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट तैयार की जा रही है इसमें 1 से 2 साल का समय लग सकता है। ऐसे में यह कंफर्म हो गया है कि 2026 में भी नया वेतन आयोग लागू नहीं होगा।
FNPO ने सरकार को लिखा लेटर -
इसी बीच कर्मचारियों के बीच फिटमेंट फैक्टर (fitment factor Update) को लेकर बहस चल रही है। कर्मचारी संगठनों की ओर से लगातार सरकार को 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की जा रही है। हाल ही में फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने 8वें वेतन आयोग ने सरकार से बड़ी मांग की है। FNPO ने नेशनल काउंसिल को एक लेटर भेजा है। इस लेटर में ही उन्होंने अपनी मांग बताई है। इस लेटर में A,B,C,D पोस्टल कर्मचारियों के लिए कितना फिटमेंट फैक्टर रखा जाए यह बताया है।
FNPO ने सरकार को लिखी 60 पेज की चिट्ठी -
फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने अपनी मांग को लेकर 60 पेज की चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने आज बढ़ती महंगाई के हिसाब से ऊंचे वेतन की मांग की है। इसके साथ ही वेतन मैट्रिक्स प्रणाली, वार्षिक वेतन बढ़ोतरी, भत्ते के अलावा पदोत्रति का भी सुझाव दिया है। FNPO के सदस्य शिवाजी वासिरेड्डी ने बताया कि NCJMC 25 फरवरी को एक मीटिंग करने वाला है। इस मीटिंग में सभी कर्मचारियो की मांग को लेकर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इस ड्राफ्ट को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission News) की चेयरपर्सन रंजना प्रकाश देसाई को भेजा जाएगा।
हर साल वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ौतरी -
फेडरेशन की मांग है कि अभी सालाना ग्रोथ 3 प्रतिशत होती है। ये ग्रोथ आज बढ़ती महंगाई को देखते हुए बहुत कम है। इसलिए कर्मचारियों की मांग है कि खासकर ग्रुप C और D के कर्मचारियों का सालाना हाइक 5 प्रतिशत होनी चाहिए।
लेवल 1 से 16 तक के कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर -
कर्मचारी संगठन ने फेडरल लेवल (लेवल 1 से 5 तक के कर्मचारियों के लिए) 3.00 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है।
मिडिल लेवल (लेवल 6 से 12 तक के कर्मचारियों के लिए) 3.05 से 3.10 तक फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) रखने की बात रखी है।
सीनियर एग्जीक्यूटिव लेवल (लेवल 13 से 15 के कर्मचारियों के लिए) 3.05 से 3.15 तक फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग की गई है।
कर्मचारी संगठन का लेटर में कहना है कि एपेक्स लेवल (लेवल 16 के कर्मचारियों के लिए) 3.20 से 3.25 फिटमेंट फैक्टर तय किया जाना चाहिए।
3.0 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी सैलरी?
ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे
Level 1 18,000 54,000
Level 2 19,900 59,700
Level 3 21,700 65,100
Level 4 25,500 76,500
Level 5 29,200 87,600
Level 6 35,400 106,200
Level 7 44,900 134,700
Level 8 47,600 142,800
Level 9 53,100 159,300
Level 10 56,100 168,300
Level 11 67,700 203,100
Level 12 78,800 236,400
Level 13 118,500 355,500
Level 13 131,100 393,300
Level 14 144,200 432,600
Level 15 182,200 546,600
Level 16 205,400 616,200
Level 17 225,000 675,000
Level 18 250,000 750,000
