home page

Bank cheque : कौन से चेक के पीछे साइन करना होता है जरूरी, चेक से लेनदेन करने वाले जरूर जान लें नियम

Check related rules :बैंक संबंधी वित्तीय लेन-देन में सबसे ज्यादा चेक का प्रयोग होता है। लोग चेक से लेन-देन (check transaction) को सबसे सुरक्षित मानते है। लेकिन कई लोग चेक से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में नहीं जानते हैं कि जिसके चलते वह मुसीबत में फंस जाते हैं। यदि आप भी चेक का इस्तेमाल करते तो इससे संबंधी नियमों के बारे में जरूर जान लें। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
Bank cheque : कौन से चेक के पीछे साइन करना होता है जरूरी, चेक से लेनदेन करने वाले जरूर जान लें नियम

HR Breaking News - (Bearers check News)। हमारे देश में तकनीक का युग आ चुका है। ऐसे में हर क्षेत्र में तकनीकी उपकरण लोगों के कामों को आसान बना रहे है। देश के सभी बैंकों ने ग्राहकों की परेशानी को दूर करने के लिए कई नई तकनीक अपनाई है। इन सभी तकनीकों (Technology makes bank related work easy) ने लोगों का बैंक संबंधी काम आसान करने का काम किया है। वित्तीय लेन-देन और अन्य बैंक संबंधी जरुरी चीजे हमें बैंक की एप्लीकेशन और यूपीआई से आसानी से मिल जाती है। लेकि आज भी बहुत से ऐसे लोग है जो पुराने तरीके से बैंक से जुड़े काम करना पसंद करते है। इसमें सबसे पहले नंबर पर आता है चेक से लेनदेन करना। 

 

 

ऑनलाइन धोखाधड़ी ने तोड़ा लोगों का तकनीक से भरोसा

पिछले कुछ सालों से लोग बैंक संबंधी कामों के लिए यूपीआई (UPI) और बैंक की ऐप्लीकेशन (Bank’s Application) का इस्तेमाल कर रहे है। लोगों के खातों से साइबर ठगों (Cyber fraud) ने धोखाधड़ी करके पैसे निकालने शुरु कर दिए थे। इस समस्या से बचने के लिए बहुत सारे लोगों ने ऑनलाइन बैंकिंग और नेट बैंकिंग (Net Banking) जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करना बंद कर दिया। 


चेक पर लोग कर रहे सबसे ज्यादा भरोसा


ऑनलाइन और नेटबैंकिंग में धोखाधड़ी का शिकार होने के पश्चात लोगों ने फिर से चेक (Check issue) से वितीय लेन-देन को सबसे सुरक्षित समझा है। चेक से वित्तीय लेन-देन पिछले साल काफी ज्यादा बढ़ा है, लेकिन लोगों को चेक से संबंधित पूरी जानकारी नहीं होने के कारण चेक (Check fraud) से लेन-देन में भी लोग पैसों के घाटे का शिकार हो रहे है। चेक एक पॉवरफुल फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट है। चेक से वित्तीय लेन-देन करते समय आपको चेक पर साइन करने से जुड़ी अहम जानकारी होना बहुत जरुरी है। 


केवल इन चेक पर पीछे साइन करना जरुरी


बैंक से हमें कई तरह के चेक मिलते है। चेक पर साइन (Check backside sign) करने से संबंधित जानकारी होना बहुत जरुरी है। अगर आपको साइन से संबंधित जानकारी नहीं है तो आप पैसे का लेन-देन नहीं कर सकते है। हर प्रकार के चेक (Check sign News) पर आगे साइन करना बहुत जरुरी है। कुछ ऐसे चेक होते है जिन पर पीछे साइन करना भी बहुत जरुरी है। 

बियरर्स चेक पर पीछे साइन करना बहुत जरुरी होता है। अगर आप किसी को बियरर्स चेक देते है तो उस पर पीछे साइन करना बहुत जरुरी है। यदि आप किसी से बियरर्स चेक ले रहे है तो चेक लेते समय यह ध्यान अवश्य रखे, उसके पीछे साइन है या नहीं। साइन नहीं होने की स्थिति आप चेक से पैसे का लेन-देन नहीं कर सकते है। 


बियरर्स चेक पर क्यों होते पीछे साइन जरुरी


बियरर्स चेक (Bearers check) पर किसी व्यक्ति का नाम नहीं होता है। अगर वह चेक चोरी हो जाता है तो आपको बड़ा हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। इसी कारण सभी बैंक आपसे बियरर्स चेक के पीछे साइन करवाते है। पीछे साइन नहीं होने की स्थिति में कोई भी बैंक आपसे यह चेक स्वीकार नहीं करेगा। पीछे साइन होने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि इस चेक पर आपके साइन है। यह चेक आपका ही है। इस चेक में कोई गलती होने पर बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।