home page

Bank Cheque : किसी को भी चेक देते समय 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

How to use Cheque :  चेक के जरिए लेनदेन करते हैं तो आपका अभी अलर्ट हो जाना चाहिए। एक छोटी सी भूल व गलती (how to fill Cheque)  आपके पूरे अकाउंट को साफ करने के लिए काफी है। अगर आप किसी को चेक (Cheque mistakes) दे रहे हैं तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर कर लें, नहीं तो आपको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। खबर में जानिये चेक यूजर्स को क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

 | 
Bank Cheque : किसी को भी चेक देते समय 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान

HR Breaking News - (Cheque Using Tips)। पैसों की धोखाधड़ी के मामले हर दिन देखने सुनने में आते हैं। जरा सी लापरवाही में चेक यूजर्स के साथ भी धोखा (Cheque Fraud cases) किसी भी समय हो सकता है। ऐसे में हर चेक यूजर्स (Cheque users update) को सावधानी रखनी जरूरी है।

चेक कोई सामान्य कागज का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह अहम वित्तीय दस्तावेज है। इसलिए इसे यूज (Cheque using Rules) करते समय सजग रहना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही आपको इसके उपयोग करने के बारे में भी पूरी जानकारी होनी जरूरी है। जब भी आप किसी को चेक दें तो इन 5 बातों को जरूर ध्यान रखें ताकि किसी भी परेशानी व नुकसान से बच सकें।


1. राशि भरने के बाद ही करें साइन-


चेक पर साइन करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। खाली चेक पर साइन (Cheque Rules and Regulations ) करके किसी को न दें। ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है, सामने वाला कुछ भी राशि भरकर आपके पूरे खाते को खाली कर सकता है। खाली चेक यानी Blank Cheque पर साइन करके खुद के पास भी नहीं रखना चाहिए। हमेशा चेक देने से पहले राशि भरें व उसके बाद साइन करें।

2. चेक पर न हो ओवरराइटिंग-


चेक पर वही साइन (sign on Cheque) करें जो बैंक खाते में हैं। साइन मिसमेच न हो इसका ध्यान रखें व चेक पर किसी तरह की ओवरराइटिंग न करें।

3. खाली जगह छोड़ना पड़ सकता है भारी-


किसी व्यक्ति को चेक भरकर(how to fill Cheque ) देते समय अनावश्यक खाली जगह न छोड़ें। ऐसे में चेक का गलत इस्तेमाल हो सकता है। खासकर कैंसिल चेक (Cancel Cheque) देने से पहले उसके MICR कोड बैंड को फाड़ दें।  इसके बाद ही चेक पर कैंसिल लिखने की आदत डालें।  

4. चेक पर लगाएं यह निशान - 


चेक को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल (Cheque use kaise kre)  करने के लिए चेक पर क्रॉस का निशान जरूर लगाएं। इससे आपके चेक का कोई दूसरा व्यक्ति गलत यूज (Cheque misuse) नहीं कर सकेगा। इससे चेक अकाउंट पेयी हो जाता है।

5. खाते में राशि कर लें चेक-


किसी को चेक देने से पहले अपने खाते में राशि (bank Account Balance) जरूर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो  कि आप जितनी राशि का चेक दे रहे हैं, उससे कम पैसे खाते में हों। ऐसा होने पर आपका चेक बाउंस (Cheque Bounce) हो जाएगा। ऐसे में बैंक तो आप पर भारी जुर्माना (Penalty for Cheque Bounce) लगा ही सकता है, साथ ही आप पर केस भी दर्ज हो सकता है।

News Hub