home page

Bank Cheque New Rule : चेक के पीछे साइन करना कब होता है जरूरी, जान लें नियम वरना लग जाएगा तगड़ा चूना

Bank Cheque New Rule : चेक से लेन-देन करते समय नियमों की जानकारी होना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि एक छोटी सी गलती से चेक बाउंस हो सकता है और आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए चेक जारी करने से जुड़े नियमों को जानना महत्वपूर्ण है... वरना लग जाएगा तगड़ा चूना-

 | 
Bank Cheque New Rule : चेक के पीछे साइन करना कब होता है जरूरी, जान लें नियम वरना लग जाएगा तगड़ा चूना

HR Breaking News, Digital Desk - (Bank Cheque New Rule)  आज के डिजिटल युग में UPI से तुरंत पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं, लेकिन चेक का इस्तेमाल अब भी काफी होता है। चेक से लेन-देन करते समय नियमों की जानकारी होना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि एक छोटी सी गलती से चेक बाउंस हो सकता है और आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए चेक जारी करने से जुड़े नियमों को जानना महत्वपूर्ण है।

चेक एक पावरफुल फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स है। जिसके जरिए पैसों के लेने-देन में सहूलियत होती है। किसी भी चेक पर साइन करने से पहले आपको पता होना चाहिए कि आप जिसे चेक दे रहे हैं वो कौन है और उसका उद्देश्य क्या है?

इस चेक में पीछे साइन करना बहुत जरूरी-

चेक जारी करते समय, सभी चेक पर पीछे साइन करना ज़रूरी नहीं होता है। बियरर चेक के पीछे साइन करना अनिवार्य है, खासकर जब आप इसे किसी को दे रहे हों। ऐसा इसलिए क्योंकि बियरर चेक पर किसी व्यक्ति का नाम नहीं होता और इसे बैंक में जाकर जमा करना पड़ता है। वहीं, ऑर्डर चेक (order cheque) के पीछे साइन करने की आवश्यकता नहीं होती है।

इसलिए करवाते हैं बियरर्स चेक के पीछे साइन-

अगर आप कोई बियरर्स चेक (bearers check) काट लेते हैं और गलती से वह चोरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। इस चेक में किसी व्यक्ति का नाम नहीं होता है। लिहाजा बैंक आपसे इसके पीछे साइन करवाता है। पीछे साइन किए बिना बैंक बियरर्स चेक को स्वीकार नहीं करता है है। इससे यह सुनिश्चित हो जाता है कि इस चेक के जरिए किया जाने वाला ट्रांजेक्शन (Transaction) आपकी सहमति से हुआ है। इसमें किसी तरह की गलती होने पर उसके लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।