home page

Bank FD : यह है धांसू एफडी स्कीम, डेढ़ लाख जमा कराने पर मिलेगा 50 हजार से अधिक का ब्याज

Bank FD : मार्केट में इतने इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मौजुद होने के बावजूद लोगों का भरोसा धांसू एफडी स्कीम पर बरकरार है। आज हम आपको एक ऐसी धांसू एफडी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमे आप डेढ़ लाख जमा करने पर 50 हजार से ज्यादा ब्याज का फायदा ले सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किस बैंक की ओर से ग्राहकों को ये धांसू एफडी स्कीम (Bank FD Scheme) ऑफर की जा रही है।
 | 
Bank FD : यह है धांसू एफडी स्कीम, डेढ़ लाख जमा कराने पर मिलेगा 50 हजार से अधिक का ब्याज

HR Breaking News (Bank FD) जो लोग अपना पैसा सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, वो अक्सर बैंक एफडी का चुनाव करते हैं। आज भी एफडी में इन्वेस्टमेंट लोगों का सबसे भरोसेमंद ऑप्शन रहा है। बैंक की एफडी स्कीम में निवेशकों को जोखिम से बचकर सुरक्षित और तय रिटर्न का फायदा मिलता है। आज हम आपको एक ऐसी ही धांसू एफडी स्कीम (FD Scheme )  के बारे में बताने वाले हैं। खबर में जानिए इस एफडी स्कीम के बारे में विस्तार से-


किस बैंक की एफडी  में करें निवेश 


आप चाहे तो बंपर ब्याज के लिए  पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank FD Scheme) की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit)  स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। PNB की एफडी स्कीम में निवेश करना इसलिए फायदेमंद हैं, क्योंकि एक तो यह सरकारी बैंक है, इसलिए इसमे निवेश कम जोखिम वाला माना जाता है। इन्वेस्टर्स अपनी सुविधा के मुताबिक अलग-अलग अवधि का चुनाव कर सकते हैं, जो कि कुछ महीनों से लेकर कई सालों तक है। हालांकि गौर करें कि बैंक की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में बंपर ब्याज का लाभ दिया जाता है, जिससे उनका रिटर्न कहीं ज्यादा हो जाता है।

 

5 साल के निवेश पर ब्याज दरें 


अभी फिलहाल में तो पीएनबी (Punjab National Bank FD Scheme)  की तरफ से देश के सामान्य नागरिकों को 5 साल की अवधि की एफडी पर बंपर ब्याज दिया जा रहा है। अगर आप इस बैंक की एफडी स्कीम में 5 साल की अवधि के लिए इन्वेस्ट करते हैं तोर बैंक की ओर से 6.1 प्रतिशत की दर पर ब्याज दिया जाएगा। 

 

डेढ़ लाख के इन्वेस्टमेंट पर ब्याज


वहीं, अगर आप बैंक एफडी स्कीम (bank FD scheme) में डेढ़ लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट करते हैं तो पांच साल की अवधि के लिए बैंक की ओर से आपको 6.1 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जाएगा, यानी देखा जाए तो आपको ब्याज के तौर पर 53,026 रुपए मिलेंगे और बैंक एफडी की मैच्योरिटी पर बैंक जो राशि लौटाती है, वो रकम 2,03,026 रुपए हो जाएगी।

सीनियर सिटिजन को मिलेगा इतने ब्याज का फायदा 


इसके साथ ही अगर आप बैंक में किसी सिनीयर सिटीजन (Senior Citizen FD Scheme) के नाम एफडी कराते हैं तो मैच्योरिटी पर यह रकम बढ़ जाएगी। अभी फिलहाल में पीएनबी की तरफ से सीनियर सिटिजन को 5 साल की अवधि की एफडी पर 6.60 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जाता है। यानी इन्वेस्टर्स को ब्याज के तौर पर 58,084 रुपए  मिलेंगे। बैंक की ओर से मैच्योरिटी पर लौटाई जाने वाली रकम 2,08,084 रुपए हो जाएगी।

इस तरीके से कर सकते हैं एफडी में इन्वेस्टमेंट


अगर आप एफडी में इन्वेस्टमेंट (PNB FD Scheme ) करने के इच्छुक हैं तो आप पास ही के PNB शाखा में जाकर या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए एफडी खोल सकते हैं। अगर जरूरत पड़ती है तो प्रीमैच्योर विदड्रॉल की सुविधा भी मौजुद है, हालांकि इस पर बैंक की ओर पेनाल्टी लगाई जा सकती है।