home page

Bank Holiday : दो दिन बैंकों में जाने से बचें, नहीं होगा कामकाज, हड़ताल के कारण लटके मिलेंगे ताले

Bank Holiday : फरवरी के महीने की शुरुआत के साथ ही बैंक की छूटि्टयों का सिलसिला शुरू हो गया है। अगर आप भी दो दिन बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, दो दिन बैंक बंद (Bank Holiday) रहने वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि आज न तो रविवार है और न महीने का दूसरा शनिवार तो किन कारणों से बैंक बंद रहेंगे तो बता दें कि हड़ताल के दौरान दो दिन बैंक में काम काम नहीं होगा।
 | 
Bank Holiday : दो दिन बैंकों में जाने से बचें, नहीं होगा कामकाज, हड़ताल के कारण लटके मिलेंगे ताले

HR Breaking News (Bank Holiday) बैंक के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल कर रहे हैं, जिसके चलते बैंको में काम काज नहीं हो रहा है। ऐसे में अगर आप दो दिन बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो आपको बैंक (Bank Holiday  In 2 Days) में ताला लटका हुआ मिल सकता है। हालांकि इस दौरान आप लेन-देन के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि किन बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। 

 

कहां और क्यों चल रही ये हड़ताल 


दरअसल, आज ग्रामीण बैंकों की हड़ताल है। आपको बता दें कि हरियाणा ग्रामीण बैंक (Haryana Gramin Bank)  के अधिकारियों व कर्मचारियों की रोहतक में हड़ताल शुरू हो गई और इस दौरान दो दिन तक बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि अगर अब भी कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होंगी तो ऐसे में हड़ताल आगे बढ़ सकती है। हरियाणा ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन  (Haryana Gramin Bank Officers Association) के प्रधान का कहना है कि कर्मचारियों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों पर टैक्स प्रीपूजिड बोझ बन गया है।  उनका कहना है कि इस टैक्स को बैंक को वहन करना चाहिए और पूरे 100 प्रतिशत टैक्स बैंक को भरना चाहिए।


ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों के लिए पेट्रोल अलाउंस की मांग


 एसोसिएशन के प्रधान अजय सरोहा का कहना है कि ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को बेहद कम पेट्रोल अलाउंस (Demand for petrol allowance)  मिल रहा है। वहीं, पीएनबी के कर्मचारियों को पेट्रोल अलाउंस ज्यादा मिलता है। वहीं, ग्रामीण बैंक के क्लर्क को सिर्फ महीने में 10 लीटर पेट्रोल दिया जाता है और स्केल 3 के कर्मचारी को 25 लीटर प्रति माह पेट्रोल दिया जाता है। जबकि, पीएनबी कर्मचारी को मीहने में 95 लीटर पेट्रोल (pnb employee petrol)  दिया जाता है।


पीएनबी कर्मचारियों के बराबर फर्नीचर अलाउंस 


प्रधान और कर्मचारियों ने मांग की है कि ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को फर्नीचर अलाउंस (Furniture allowance to employees)  भी दिया जाना चाहिए। अभी तो फर्नीचर अलाउंस सिर्फ स्केल 4 के अधिकारियों को मिलता है और स्केल 1 और 3 के अधिकारियों को ये अलाउंस नहीं मिलता है। उनका कहना है कि ग्रामीण बैंक के अधिकारियों को पीएनबी कर्मचारियों के बराबर फर्नीचर अलाउंस (Furniture Allowance for PNB Employees) का फायदा दिया जाना चाहिए।


कितने कर्मियों को नहीं मिल रहा लाभ 


एसोसिएशन के प्रधान का कहना है कि प्रदेश के भीतर ग्रामीण बैंक की 690 शाखाएं (Gramin Bank branches) मोजुद है, जिसमे से 3600 के लगभग कर्मचारी कार्यरत है। इन कर्मियों को लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं, प्रति कर्मचारी प्रोफिट एसबीआई बैंक से ज्यादा है। इसके बाद भी कर्मियों को कम अलाउंस दिया जा रहा है।

 

क्यों कर रहे कर्मचारी ये हड़ताल 


अजय सरोहा का कहना है कि बीते वर्ष फरवरी में प्रदर्शन किया गया था, जिसमें कुछ डिमांड पर सहमति तो बनी, लेकिन लागू नहीं हुए। ग्रामीण बैंक की मैनेजमेंट (Grameen Bank Management) से भी कई बार बातचीत हुई है, लेकिन फिर भी कुछ पक्का नहीं हुआ और इस वजह से आखिर में कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल (employees two day strike) शुरू की और आज 2 व 3 फरवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।