home page

bank holiday in january 2026 : जनवरी में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

January 2026 Bank Holiday :नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज जनवरी माह का तीसरा दिन है और ऐसे में अगर आप भी अपने किसी काम से बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो बैंक जाने से पहले आपको आरबीआई  (RBI Bank Holidays List) की जनवरी 2026 की बैंक हॉलिडे लिस्ट को चैक कर लेना चाहिए। आइए खबर में जानते हैं कि जनवरी 2026 में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
 | 
bank holiday in january 2026 : जनवरी में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

HR Breaking News (January Bank Holiday) जनवरी का महीना कई मायनो में खास रहने  वाला है और नए साल की शुरुआत के पहले महीने में ही आरबीआई की बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस महीने कई खास मौके पर बैंक हॉलिडे (Bank Holiday in January) रहने वाला है।  हालांकि बैंकों की ये छुट्‌टियां अलग-अलग मौके पर अलग-अलग राज्यों में होती है। आइए खबर में जानते हैं कि जनवरी में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। 

 

 

जनवरी में बैंकों की हॉलिडे लिस्ट 


आज 3 जनवरी 2026 को लखनऊ में हजरत अली के जन्मदिन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे और कल 4 जनवरी 2026 को रविवार के चलते देश भर के बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 10 जनवरी 2026 (2026 Bank Holiday in January ) व 11 जनवरी 2026 को महीने के दूसरे शनिवार और रविवार को देशभर में बैंक हॉलिडे रहेगा।

इसके साथ ही 12 जनवरी 2026  को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर कोलकाता में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है और 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति/माघ बिहू के चलते अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर के बैंकों में काम काज नहीं होगा।

कब तक जारी रहेगा छुट्‌टी का सिलसिला


अभी जनवरी (Bank Holiday in January) में छुटि्टयों का सिलसिला थमने वाला नहीं है, क्योंकि 15 जनवरी 2026 को उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल,माघे संक्रांति, मकर संक्रांति के  चलते बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा के बैंकों में छुट्‌टी रहने वाली है। इसके साथ ही 16 जनवरी 2026 को तिरुवल्लुवर दिवस के चलते चेन्नई में बैंकों की छुट्टी रहेगी और 17 जनवरी 2026 उझावर थिरुनाल के चलते सिर्फ चेन्नई में बैंक हॉलिडे रहने वाला है। 18 जनवरी 2026 को रविवार के चलते देशभर में बैंक अवकाश रहने वाला है। 


जनवरी में कितने दिन रहेगा बैंक हॉलिडे


23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन, सरस्वती पूजा, वीर सुरेंद्रसाई जयंती,बसंत पंचमी के चलते अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक हॉलिडे रहने वाला है। इसके साथ ही 24 जनवरी 2026 महीने का चौथा शनिवार है, जिसे वजह से पूरे देश के बैंक में (January Bank Holidays List) छुट्‌टी रहने वाली है और इसके बाद महीने के एंड में 25 जनवरी 2026 को रविवार और 26 जनवरी 2026  को गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के लगभग सभी शहरों के बैंकों में हॉलिडे रहने वाला है।