home page

Bank Holiday List : मई महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करले RBI द्वारा जारी की लिस्ट

bank holiday list 2025 : अप्रैल का महीना समाप्त होने में बस कुछ ही दिन बाकि है। जानकारी के अनुसार मई में बैंकों की काफी छुटि्टयां देखने को मिलने वाली है। इसी बीच RBI की ओर से भी छुट्‌टियों  की लिस्ट जारी कर दी गई है। हालांकि बैंकों (Bank Holidays in april) की ये छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती है। आइए खबर के माध्यम से जानते  हैं कि मई में कुल कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं और किन खास मौके पर छुट्‌टी रहने वाली है।
 | 
Bank Holiday List : मई महीने में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करले RBI द्वारा जारी की लिस्ट

HR Breaking News : (bank holiday list) बैंकों में होने वाले कामकाज से लेकर बैंकों की छुट्टियों तक हर कदम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ही उठाए जाते है। हाल ही में आरबीआई ने एक लिस्ट जारी की है और बताया है कि मई महीनें में कितने दिन बैंकों का अवकाश रहने वाला है।


ऐसे में मई का महीना शुरू होने वाला है और अगर आप भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने का सोच रहे हैं, तो एक बार छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लें ताकि आपको बैंक जाने से पहले उसकी छुट्टियों की पूरी जानकारी मिल जाएं।


भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी हुई इस लिस्ट से पता चला है कि मई महीनें में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं। इसमें सभी रविवार, दूसरा और चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल है। यानी, त्योहार और जयंती के कारण बैंक 7 दिन बंद रहेंगे। चलिए लिस्ट चेक करते है और जानते है कि अगले महीने कितने दिन बेद रहने वाले है बैंक।


हर राज्य की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में लागू होती हैं, जबकि दूसरा और चौथा शनिवार पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। अगर आपको किसी भी बैंक से जुड़ा जरूरी काम करना है, तो इन तारीखों से पहले उसे निपटा लें ताकि कोई परेशानी न हो।
 

अगले महीनें यानि मई 2025 में इतने दिन बंद रहने वाले है बैंक 
 

1. गुरुवार, 1 मई 2025


मई दिवस (गोवा, असम, मणिपुर, केरल, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद)


महाराष्ट्र दिवस (केवल महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे)

2. रविवार, 4 मई 2025


साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)

3. बुधवार, 8 मई 2025


गुरु रविंद्र जयंती (दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद)

4. शनिवार, 10 मई 2025


दूसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

5. रविवार, 11 मई 2025


साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे)

6. सोमवार, 12 मई 2025


बुद्ध पूर्णिमा (उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, झारखंड, मिजोरम और तमिलनाडु में बैंक बंद)

7. शुक्रवार, 16 मई 2025


सिक्किम राज्य दिवस (केवल सिक्किम में बैंक बंद)

8. रविवार, 18 मई 2025


साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बैंक बंद)

9. शनिवार, 24 मई 2025


चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

10. रविवार, 25 मई 2025


साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बैंक बंद)

11. सोमवार, 26 मई 2025


काजी नजरुल इस्लाम जयंती (त्रिपुरा में बैंक बंद)

12. गुरुवार, 29 मई 2025


महाराणा प्रताप जयंती (राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में बैंक बंद)

13. शुक्रवार, 30 मई 2025


श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस (कुछ राज्यों में बैंक बंद)