Bank Holidays 2025 : कल से लगातार चार दिन बैंकों में नहीं होगा कामकाज, RBI ने दी छुट्टी
Holi Bank Holiday 2025: होली और दिवाली हमारे देश के सबसे बडे त्योहार हैं। इसी के चलते इन दिनों देशभर में बैंकों में अवकाश देखने को मिलता हैं। बता दें कि इस बार भी होली के अवसर पर भारतीय (Bank Holidays) रिजर्व बैंक की ओर से बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी गई हैं। बैंकों की छुटि्टयों की लिस्ट के मुताबिक, मार्च के महीने में पुरे 14 दिन बैंक बंद रहेगें। आइए जानते हैं कि होली पर कितने दिन और कहां-कहां बदं रहेगें बैंक...

HR Breaking News : Bank Holidays In March 2025: होली का त्योहार रंगों का त्योहार है, जो भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं, गुलाल उड़ाते हैं, और होली की मिठाईयाँ खाते हैं। लेकिन होली का त्योहार आते ही कई लोग बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने में (March Bank Holiday List) व्यस्त हो जाते हैं। जैसे कि चेक जमा करना, पैसे निकालना, या लोन के लिए आवेदन करना, और यह काम जरूरी भी हैं क्योंकि त्योहार के चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहते हैं। अगर आप भी होली के दिन बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जरूर पता कर लें कि आपके शहर में बैंक खुला है या बंद -
क्या होली के दिन बैंक बंद रहेंगे?
आरबीआई का बैंक अवकाश कैलेंडर बताता है कि मार्च 2025 में होली के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसी के चलते (Bank Holidays 2025 in India) बता दें कि होली के कारण बैंकों में चार दिन तक बैंकों पर ताला लगा रहेगा। अगर आपको भी आने वाले दिनों में बैंक में काम हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी हैं कि बैंक किस राज्य में किस-किस दिन बंद रहेगें -
बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करें -
होली का त्योहार रंगों और उल्लास से भरा होता है, लेकिन यह त्योहार बैंकिंग सेवाओं के लिए भी कुछ अस्थायी बदलाव लाता है। जो आपके काम में आपके लिए बडी रूकावट बन सकता हैं इसी के (Bank Holidays in India 2025) चलते आपको पहले ही होना जरूरी हैं कि 13 से 16 मार्च तक कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, क्योंक अगर आपको इस दौरान कोई बैंकिंग कार्य करना है, तो पहले से ही योजना बना सकें।
13 मार्च को कहां बंद रहेंगे बैंक?
- देशभर में 13 मार्च को होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला का त्योहार मनाया जाएगा। इसी के चलते रिजर्व (Holidays in March 2025) बैंक की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार इस दिन देश के कईं राज्यों में बैंक बंद रहेगें। बता दें कि इस दिन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंकों का अवकाश हैं। लेकिन दिल्ली, मुंबई और देश के बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेगें।
- 14 मार्च यानी होलिका दहन के अगले दिन पुरे देश में रंगों वाली होली (फाग) का खेलोत्सव होगा। इस दिन आपको (Holi Bank Holiday) देशभर के लगभग सभी हिस्सों में बैंकों का अवकाश मिलेगा। लेकिन त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड राज्यों में इस दिन भी बैंकों में निश्चित रूप से कार्य होगा।
- देश के कुछ राज्यों में 14 के बजाए 15 मार्च को होली मनाई जाएगी। जैसे कि अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में आपको इस दिन बैंकों का अवकाश मिलेगा।
- इन त्योहारिक अवकाश के बाद 16 मार्च को विकेंड यानी रविवार का दिन हैं तो इस दिन देशभर के बैंक बंद रहेगें।
मार्च में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक -
बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार मार्च 2025 में, बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे। इनमें रविवार, हर दूसरे और चौथे (List of RBI Bank Holidays 2025)शनिवार, सार्वजनिक अवकाश और विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों की छुट्टियां शामिल हैं। यह सूची भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई है।