home page

Bank Holidays : मार्च के आखिरी हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट

Bank Holidays : मार्च का महीना कई मायनों में बेहद खास रहा है। इस महीने कई त्योहार आए हैं। जैसे-होली, नवरात्री, ईद आदि। अब मार्च के महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में अगर आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि आरबीआई लिस्ट (RBI Bank Holidays ) के मुताबिक मार्च के आखिरी हफ्ते 4 दिन बैंक में हॉलिडे रहने वाला है।
 | 
Bank Holidays : मार्च के आखिरी हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI की लिस्ट

HR Breaking News (Bank Holidays) आरबीआई के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, मार्च महीने का आखिरी हफ्ते में भी बैंक की भरपूर छुट्टियां (Bank Holidays list) रहने वाली है। अगर आप भी इन दिनों बैंक जाने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बता दें कि आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक देश के कई राज्यों में बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। आइए खबर में जानते हैं कि बैंक की छुटि्टयां कब तक रहने वाली है।

 

 

मार्च 2026 में बैंक अवकाश


आरबीआई लिस्ट के अनुसार त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते 26 मार्च से 29 मार्च 2026 तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक की छुटि्टयां  (Bank Holidays March 2026) रहने वाली है। मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह में रामनवमी, चौथे शनिवार और रविवार के चलते कई राज्यों में बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहने वाले हैं।

देखें RBI की छुटि्टयों की लिस्ट


आरबीआई लिस्ट (RBI list) के मुताबिक कल 26 मार्च को रामनवमी के मौके पर उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, चंडीगढ़ और मिजोरम में बैंक  बंद रहने वाले हैं और 27 मार्च को स्थानीय स्तर पर रामनवमी के पर्व पर एमपी, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में बैंक में में हॉलिडे (RBI list on bank holidays)  रहने वाला है। 


इसके साथ ही 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने के चलते निजी और सरकारी बैंक (government bank) बंद रहने वाले हैं। वहीं, 29 मार्च को साप्ताहिक अवकाश के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे और 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक हॉलिडे रहने वाला है।


ग्राहकों को नहीं है घबराने की जरूरत


अभी भले ही बैंक (RBI Bank Holidays) की शाखाएं बंद हों, लेकिन आप अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए निम्न डिजिटल माध्यमों का यूज कर सकते हैं। आप चाहे तो इस बीच फंड ट्रांसफर और अन्य सेवाओं के लिए इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप का यूज कर सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (online transaction) के लिए ये सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। इसके साथ ही कैश निकालने और विड्रॉ करने के लिए एटीएम मशीनें काम करेंगी।