home page

Bank Holidays : सितंबर महीने में 15 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays List : किसी कामकाज के लिए बैंक में जाने से पहले हमें बैंक हॉलिडे लिस्ट को जरुर चेक कर लेना चाहिए। आप जानते ही हैं अगस्त महीना खत्म होने की दिशा पर है। वहीं, रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा सितंबर महीने में होने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आइए खबर में जानते हैं कि सितंबर महीने में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद।
 | 
Bank Holidays : सितंबर महीने में 15 दिन नहीं खुलेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

HR Breaking News : (September bank holiday list) इंडियन करेंसी में बदलाव से लेकर बैंक हॉलिडे की लिस्ट तक हर जरूरी कदम रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा ही उठाए जाते हैं। हाल ही में आरबीआई द्वारा सितंबर महीने में होने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। 


सितंबर महीने में कई बड़े त्यौहार आने वाले हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि इस महीने बैंकों का अवकाश काफी ज्यादा रहने वाला है। आरबीआई (RBI News) द्वारा जारी की गई लिस्ट से पता चला है कि इस महीने 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट (bank holiday list) जरूर चेक कर लेनी चाहिए ताकि बेवजह बैंक के चक्कर न काटने पड़े।


सितंबर महीने में इन दिनों रहेगा अवकाश, RBI ने जारी की लिस्ट


3 सितंबर 2025 (बुधवार)


कर्मा पूजा– झारखंड (रांची) में बैंक बंद रहेंगे।

4 सितंबर 2025 (गुरुवार)


प्रथम ओणम – केरल (तिरुवनंतपुरम, कोच्चि) में अवकाश रहेगा।

5 सितंबर 2025 (शुक्रवार)


ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) – कई राज्यों में बैंक बंद, विशेष रूप से जहां यह राजपत्रित अवकाश है।

6 सितंबर 2025 (शनिवार)


ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)/इंद्रजात्रा – गंगटोक और रायपुर में छुट्टियां रहेंगी।

7 सितंबर 2025 (रविवार)


साप्ताहिक अवकाश – पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।

12 सितंबर 2025 (शुक्रवार)


ईद-ए-मिलाद के बाद का दिन – कुछ राज्यों में अतिरिक्त अवकाश, खासकर जहां यह त्योहार दो दिन मनाया जाता है।

13 सितंबर 2025 (शनिवार)


दूसरा शनिवार– पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

14 सितंबर 2025 (रविवार)


साप्ताहिक अवकाश – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

21 सितंबर 2025 (रविवार)


साप्ताहिक अवकाश – सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

22 सितंबर 2025 (सोमवार)


नवरात्र स्थापना – जयपुर और अन्य स्थानों पर राज्य सरकार के अनुसार छुट्टियां हो सकती हैं।

23 सितंबर 2025 (मंगलवार)

महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन – जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

27 सितंबर 2025 (शनिवार)


 चौथा शनिवार – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

28 सितंबर 2025 (रविवार)


साप्ताहिक अवकाश– सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

29 सितंबर 2025 (सोमवार)


महा सप्तमी/दुर्गा पूजा– कुछ राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश, खासकर गुजरात और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरुआत के लिए।

30 सितंबर 2025 (मंगलवार)


दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, त्रिपुरा, और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI Latest updates) द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में प्रत्येक दिन के अवकाश और संबंधित राज्यों की जानकारी दी गई है, जिससे आसानी से समझा जा सकता है कि किस दिन और किस जगह बैंक बंद रहेंगे।