Bank holidays : अब बैंकों में सिर्फ 5 दिन होगा काम, 2 दिन रहगी छुट्टी, इस दिन से लागू होंगे नए नियम
bank holidays rules : लंबे समय से देशभर के बैंक कर्मचारी सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन अवकाश (bank holidays rules) की मांग कर रहे थे। अब इस पर बड़ा अपडेट आया है। इसके बाद कर्मचारियों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चलिये खबर में जान लेते हैं बैंकों में वीक में 5 दिन काम व 2 दिन छुट्टी होने का नियम कब से लागू हो रहा है।

HR Breaking News - (new bank rules)। कुछ दिन पहले ही बैंकों के लिए अपडेट जारी किया गया था, अब फिर एक बड़ी राहत भरी खबर बैंक कर्मचारियों (bank employees update) के लिए आई है। कई दिनों से बैंकों के कर्मचारियों को इस अपडेट का इंतजार भी था, क्योंकि यह उनके काम व छुटि्टयों से जुड़ा हुआ है। लंबे समय से कर्मचारी बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम व 2 दिन छुट्टी (leaves rules in banks) की मांग कर रहे थे। इसी पर अब बड़ा फैसला लिया गया है। यह फैसला हर बैंक कर्मचारी के लिए अहम है।
इस समझौते के लागू होते ही होगी मौज-
भारतीय बैंक परिसंघ (IBA) और बैंक कर्मचारियों (bank employees holidays) की यूनियनों में काफी पहले ही बैंकों में 5 दिन ही सप्ताह में काम करने के मसले पर समझौता हो चुका है। अब सरकार और आरबीआई (Reserve bank of india) की मंजूरी मिलते ही यह नियम लागू भी हो जाएगा। इससे बैंक कर्मचारियों की मौज हो जाएगी।
जानिये कहां तक पहुंचा है मुद्दा-
बैंकों में पहले ही हर माह के प्रति रविवार के अलावा हर दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश (bank holidays list) रहता है। सरकार ने इस बारे में अभी कोई एक्शन नहीं लिया है, न ही कोई आधिकारिक ब्यान जारी किया है। बैंककर्मी इस समझौते पर मुहर लगने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बैंक यूनियनें और कर्मचारी इसकी मांग भी कर रहे हैं। यह मुद्दा अभी कर्मचारियों और आईबीए (indian bank association) के बीच ही है।
सरकार ले सकती है यह फैसला -
सरकार, आईबीए और आरबीआई (RBI latest update) में सहमति बनती है तो सरकार बैंकों में सप्ताह में 5 दिन के काम के नियम (RBI 5day working rule in banks) पर मुहर लगा सकती है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि बैंक कर्मचारियों को राहत देते हुए अब कभी भी बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन के अवकाश (bank leaves new rules) का नियम लागू हो सकता है।
बैंकों का यह हो जाएगा टाइमिंग -
इस समय बैंक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कुल 7 घंटे खुले रहते हैं। अगर सप्ताह में 5 दिन काम (5day working rules in banks) करने के नियम पर मुहर लगती है तो ये सुबह 9:45 से लेकर शाम 5:30 बजे (bank new timing rules) तक खुले रहेंगे। कुल मिलाकर बैंकों का समय 45 मिनट और बढ़ जाएगा। वीक में दो दिन का आराम मिलने के बदले बैंक कर्मचारियों का हर दिन 45 मिनट अधिक काम करना होगा।
कर्मचारी कर रहे हैं यह मांग -
सरकार की ओर से बैंक कर्मचारियों को राहत देते हुए आज से 10 साल पहले साल 2015 में बैंकों (bank employees leave rules) में दूसरे चौथे शनिवार के अवकाश के नियम को लागू किया गया था। इसके बाद कर्मचारियों की उम्मीद और भी बढ़ गई तथा वीक में 5 दिन (Bank 5 Days Working Rule) ही काम किए जाने की अनुमति और देने की मांग की जाने लगी। तब से ही यह मांग चलती ही आ रही है।