home page

PNB खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से बंद होंगे ये खाते

PNB account holders : अगर आप भी पीएनबी बैंक में अकाउंट है तो ये खबर आपके लिए आपके लिए काम की होने वाली है। अब जल्द ही PNB बैंक में कई खाताधारको (PNB account holders) के अकाउंट बंद किए जाने वाले हैं। अगर आप बैंक अकाउंट को बंद होने से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए समय रहते आपको जरूरी काम कर लेने चाहिए। खबर में जानिए इस बारे में-
 | 
PNB खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से बंद होंगे ये खाते

HR Breaking News (PNB account) पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारको के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब हाल ही में पीएनबी बैंक ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उनका बैंक खाता बंद किया जा सकता है। हालांकि, बैंक (PNB account) की ओर से ये अलर्ट कुछ खास ग्राहकों के लिए ही है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किन खाताधारको के खाते बंद किए जाने वाले हैं।

 

किन खातों को किया जाएगा बंद 


पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की ओर से जो खाते लंबे समय से एक्टिव नहीं हैं, उनके खातों को बंद कर दिया जाएगा यानी ऐसे खाते जो इनऑपरेटिव हैं, उनको बंद कर दिया जाएगा। बैंक का कहना है कि वे जल्द अपना KYC (PNB Bank KYC)पूरा कर लें, नहीं तो एक महीने के अंदर उनका अकाउंट बंद हो जाएगा। बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है कि अगर ऐसे ग्राहक 15 अप्रैल 2026 तक KYC पूरी करा लेते हैं तो फिर उनका अकाउंट एक बार फिर चालू हो जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो 16 अप्रैल 2026 से उनका खाता बिना सूचना के बंद हो सकता है।

 

कौन से होते हैं इनऑपरेटिव बैंक अकाउंट


RBI के मुताबिक, इनऑपरेटिव बैंक खाता (inoperative bank account) उन्हे कहते हैं, जिसमे सेविंग या करंट अकाउंट (current account) जिसमें 2 साल से ज्यादा समय तक कोई लेन-देन नहीं हुआ हो। इनऑपरेटिव खाते को ओपन कराने के लिए ग्राहक घर से, या किसी भी ब्रांच से या V-CIP के माध्यम से अपना KYC अपडेट कर सकते हैं। अगर बैंक यह सर्विस देता है तो जैसे ही KYC पूरी होगी, उसके बाद बैंक खाता एक्टिव करेगा।

कैसे एक्टिव कर सकते हैं बैंक खाता 


अगर आप बैंक अकाउंट को चालू रखना चाहते हैं तो खाते में पैसे जमा करें या विड्रा करें। नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (Non-financial transactions) भी कर सकते हैं। जैसे कि आप बैलेंस चेक कर सकते हैं या फिर चेकबुक या कार्ड के लिए आवेदन, ट्रांजैक्शन लिमिट बदल सकते हैं। बैंक जाकर या इंटरनेट या फिर मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से KYC कर सकते हैं।
इसके लिए जिस ब्रांच में आपको अकाउंट है, वहां जाकर आपको एप्लिकेशन देना होगा और नए KYC डॉक्यूमेंट को जमा करना होगा। दूसरी ब्रांच से भी ये काम किया जा सकता है। अगर आपका बायोमेट्रिक KYC (Biometric KYC) पूरा है तो जांच के बाद बैंक खाते को फिर से ओपन कर दिया जाएगा और आप उसमें लेन-देन कर सकेंगे।


मिनिमम बैलेंस नहीं रखने पर जुर्माना 


वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सेविंग और करंट अकाउंट में मिनिमम बैलेंस (Minimum balance in current account) नहीं रखने पर ज्यादा जुर्माना वसूला है। जैसे कि HDFC बैंक, Axis बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने FY 2022-23, FY 2023-24 और FY 2024-25 में ग्राहकों से ज्यादा जुर्माना वसूला है। बता दें कि यह डेटा उन चार्जेस से जुड़ा है, जो बैंक मिनिमम बैलेंस नहीं बनाए रखने पर जुर्माना वसूलते हैं।