home page

500 रुपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेट, RBI ने बताए 17 ओरिजनल प्वाइंट्स

RBI update on 500 rupee note : हर व्यक्ति के पास 500 रुपये का नोट लगभग मिल ही जाता है, लेकिन सभी को इसके ऑरिजनल होने का पता नहीं होता। यह भी देखा गया है कि अधिकतर लोग इसके असली होने की सभी तरह की पहचान नहीं जानते। ऐसे में अगर आपके पास से नकली नोट (500 rupee note) प्राप्त होता है, तो आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। ऐसा आपके साथ ना हो इसलिए RBI (Reserve bank of India) ने 500 रुपये के नोट को पहचानने के लिए 17 प्वाइंट्स बताए हैं, जिससे आप अपने पास 500 के नोट की जांच कर कई तरह की परेशानी से बच सकते हैं।

 | 
500 रुपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेट, RBI ने बताए 17 ओरिजनल प्वाइंट्स

Hr Breaking News (RBI update on 500 rupee note) : भारतीय रिजर्व बैंक समय समय पर बैंक और अपने ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट जारी करता रहता है। हाल ही में RBI  ने 500 रुपये के नोट (500 rupye ka note) को लेकर एक अपडेट जारी किया है। 

ये भी जानें : DA Hike Update : लग गया पता, केंद्रीय कर्मचारियों का इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

पिछले 500 रुपये के नोटों को बंद करके RBI ने नए 500 रुपये के नोट (500 rupees note) जारी किए थे, जिसका एक अहम कारण यह था कि 500 रुपये के नकली नोटों की संख्या मार्केट में काफी ज्यादा बढ़ गई थी और अब फिर से बताया जा रहा है कि 500 रुपये के नए नोटों में भी नकली नोट मिल रहे हैं। यहां तक कि कई बार एटीमए से भी नकली नोट मिल जाते हैं। इन्हें पहचानने के लिए RBI  ने कुछ खास प्वाइंटस बताए हैं।

 

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले


पिछले कुछ साल से खासकर 500 के नकली नोट (How to identify Real Rs 500 note) होने की खूब शिकायतें आ रही हैं। साल 2019-20 में 500 रुपए के 30,054 नकली नोट पकड़े गए थे। इसके बाद, 2020-21 में नकली नोटों की संख्या में 31.3प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इन पकड़े गए नकली नोटों में 500 रुपए के अलावा 2, 5, 10 और 2000 रुपए के नोट भी शामिल थे। इस बढ़ती नकली मुद्रा से निपटने के लिए सरकार और RBI लगातार उपाय कर रहे हैं, ताकि असली और नकली नोटों में अंतर आसानी से पहचाना जा सके।
 

ये भी जानें : सिबिल स्कोर को लेकर बदले नियम, RBI गवर्नर ने किया ऐलान

ऐसे समझें अंतर


जब भी हमारी कोई नकली नोट निकलता है तो परेशानी खड़ी हो जाती है। इससे हमें चूना भी लगता है यानी आर्थिक नुकसान भी होता है। 500 रुपये के नोट की पहचान करना जरूरी है, ताकि असली और नकली में फर्क किया जा सके। RBI ने नोट की पहचान के लिए 17 महत्वपूर्ण चिन्ह (17 points to know 500 rupees note) दिए हैं, जिन्हें देखकर हम असली नोट की पहचान कर सकते हैं। इन चिन्हों का ध्यान से निरीक्षण करने पर मामूली फर्क दिखाई देता है, जो असली नोट को पहचानने में मदद करता है। सही तरीके से जांचने पर आपको नकली नोट से असली नोट में अंतर समझ में आ जाएगा और आप चूना लगने से बच जाएंगे।

 

500 रुपए का असली नोट ऐसे पहचानें


1. यदि नोट को किसी लाइट के सामने रखा जाए, तो उस स्थान पर '500' लिखा हुआ अलग ही स्पष्ट तौर पर दिखाई देगा।
2. जब नोट को आंख के सामने 45 डिग्री के कोण पर रखा जाता है, तो उसी स्थान पर 500 (Indian Currency 500 Rupee note) स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
3. नोट पर देवनागरी लिपि में 500 लिखा हुआ साफ नजर आता है।
4. महात्मा गांधी की तस्वीर नोट के बिल्कुल सेंटर में छपी हुई है।
5. नोट में 'भारत' और 'India' शब्दों के अक्षर साफ-साफ दिखाई देते हैं।


6. 500 के असली नोट की एक और विशेषता यह है कि यदि नोट को हल्का मोड़ा जाए, तो सिक्योरिटी थ्रेड का रंग हरा से नीला बदलता हुआ नजर आता है। 
7. पुराने नोटों की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी ओर शिफ्ट हो गया है।
8. महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पिक्चर के साथ-साथ इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी नोट में दिखता है।
9. नोट के ऊपर बाएं और नीचे दाएं साइड में नंबर बड़े होते जाते हैं, जो इसे विशिष्ट बनाता है।
10.  500 के नोट में कई सारे सिक्योरिट प्वांइट्स भी हैं। इस नोट के ऊपर दिए गए 500 नंबर का रंग हरे से नीले में बदलता है, जिससे इसकी सुरक्षा बढ़ती है।


11. नोट के दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ का चित्र प्रिंट किया गया है।
12. राइट साइड के सर्कल बॉक्स में "500" लिखा है, और इसके दोनों साइड में 5 ब्लीड लाइन्स हैं, साथ ही अशोक स्तम्भ  (Ashok Stambh) का प्रतीक और महात्मा गांधी की पिक्चर रफली प्रिंट की गई है।
13. नोट की छपाई का साल भी नोट पर अंकित किया गया है।
14. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो नोट में छपा हुआ है, जो सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाता है।
15. नोट के सेंटर में एक भाषा पैनल भी है, जिसमें विभिन्न भाषाओं में जानकारी दी गई है।


16. भारतीय ध्वज के साथ-साथ लाल किले की पिक्चर भी नोट में प्रिंट की गई है, जो भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।
17. इस नोट को विशेष रूप से दृष्टिहीन लोगों (Blind Person) के लिए भी डिज़ाइन किया गया है, ताकि वे इसे छूकर पहचान सकें। इसमें अलग-अलग बनावट वाली लाइनें और प्रतीक बनाए गए हैं, जिन्हें महसूस किया जा सकता है। इसमें अशोक स्तम्भ और महात्मा गांधी की तस्वीर,  ब्लीड लाइन (Bleed Line on 500 rupee note) जैसी पहचान  (Identification mark on 500 note)  वाली चीजें भी हैं, जो नोट को असली और नकली में फर्क करने में मदद करती हैं। इस तरह, दृष्टिहीन व्यक्ति भी नोट की सही पहचान कर सकते हैं।