home page

Business Idea : इस पेड़ की खेती से फौरन बन जाएंगे लखपति, विदेशों में भी हैं इसकी खूब डिमांड

भारत एक कृषि प्रधान देश है। जिसके कारण यहां पर बड़े पैमाने पर कृषि होती है और देश की जनसंख्या का एक बड़ा वर्ग कृषि करके अपना जीवन यापन करता है। अगर आपके पास भी खाली जमीन है तो आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप लाखों-करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं और सबसे अच्छी बात तो यह है कि इन पेड़ों की देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब डिमांड है। आइए नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। भारत को कृषि प्रधान देश के नाम से जाना जाता है। यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है। अब खेती किसानी में पढ़े लिखे लोग भी रूख करने लगे हैं। आज किसान खेती के जरिए लाखों- करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। देश में कई ऐसी फसलें हैं।

जिससे किसानों की आमदनी लाखों करोड़ों रुपये में हो सकती है। ऐसे ही आज हम पॉपुलर पेड़ की खेती (Poplar Tree Farming) के बारे में बता रहे हैं। इन पेड़ों की डिमांड देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। पॉपुलर के पेड़ों से मोटी कमाई की जा सकती है।

 

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों पर बरसेगा पैसा, जानिए आठवें वेतन आयोग और महंगाई भत्ते पर अपडेट

 

पॉपुलर के पेड़ों की खेती (popular ke ped ki kheti) सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कई हिस्सों में की जाती है। एशिया, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के देशों में पॉपुलर के पेड़ उगाए जाते हैं। इस पेड़ का इस्तेमाल पेपर बनाने में, हल्की प्लाईवुड, चॉप स्टिक्स, बॉक्सेस, माचिस आदि बनाने के लिए किया जाता है।

इस तापमान में उगता है ये पेड़

दरअसल, पॉपुलर की खेती के लिए पांच डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के तापमान की जरूरत होती है। सूरज की रोशनी में इसका विकास सही तरीके से होता है। इस पेड़ के बीच आप गन्ने, हल्दी, आलू, धनिया, टमाटर आदि को भी उगा सकते हैं। इनसे भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

हालांकि, जिन जगह खूब बर्फबारी होती है। वहां पर पॉपुलर के पेड़ नहीं उगाए जा सकते हैं। इसकी खेती के लिए खेत की मिट्टी 6 से 8.5 पीएच के बीच में होनी चाहिए। अगर आप पॉपुलर के पेड़ लगाते हैं तो एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच की दूरी करीब 12 से 15 फीट होनी चाहिए।

पॉपुलर पेड़ से कितनी कमाई

Jaya Kishori Fees : कितनी संपत्ति की मालकिन है जया किशोरी, एक प्रोग्राम की इतनी फीस करती हैं चार्ज

पॉपुलर के पेड़ों से बंपर कमाई की जा सकती है। पॉपुलर पेड़ों की लकड़ियों की कीमत 700-800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही हैं। इस पेड़ का लड्ठ आसानी से 2000 रुपये तक में बिक जाता है। एक हेक्टेयर में 250 पेड़ लगाए जा सकते हैं। जमीन से एक पेड़ की ऊंचाई करीब 80 फीट तक होती है।

एक्टेयर में पॉपुलर के पेड़ लगाने से आसानी से 7-8 लाख रुपये कमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले किसान इन दिनों सबसे ज्यादा पॉपुलर के पेड़ की खेती कर रहे हैं। इन किसानों को गन्ने से ज्यादा इसमें आमदनी हो रही है। इन पेड़ों की लागत भी बेहद कम है।