home page

Noida में जमीन खरीदना हो गया महंगा, प्रोपर्टी के नए रेट जारी, एक तारीख से हो गए लागू

Noida - अगर आप भी नोएडा में जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि नोएडा में जमीन खरीदना महंगा हो गया है। प्राधिकरण की 80वीं बोर्ड बैठक में प्रोपर्टी के नए रेट जारी कर दिए गए है। 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- संपत्ति की मांग बढ़ते ही यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) की आवंटन दरों ने भी रफ्तार पकड़ लगी है। यीडा (YEIDA) क्षेत्र में संपत्ति की खरीद फरोख्त महंगी हो गई। प्राधिकरण की 80वीं बोर्ड बैठक में मंगलवार को सभी श्रेणी के लिए संपत्ति दरों में 5.14 प्रतिशत की वृद्धि पर मुहर लगाई है।

नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। इसके लागू होने से आवासीय से लेकर औद्योगिक, संस्थागत सभी तरह की संपत्ति महंगी हो जाएगी। प्राधिकरण नई दरों पर संपत्ति का आवंटन करेगा।

घर और इंडस्ट्री की जमीनों के लिए बढ़े दाम-

यमुना प्राधिकरण की 80 वीं बोर्ड बैठक मंगलवार को प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं चेयरमैन अनिल सागर की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी वित्त वर्ष के लिए संपत्ति की आवंटन दरों में वृद्धि पर बोर्ड ने मुहर लगाई। आवासीय दरों में प्रति वर्गमीटर 1300 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। औद्योगिक भूखंड की दरों में प्रति वर्गमीटर 430 से 698 रुपये की वृद्धि की गई है।

संस्थागत श्रेणी में 400 रुपये से लेकर 740 रुपये प्रति वर्गमीटर, सामाजिक इंफ्रास्ट्रक्चर श्रेणी में 590 रुपये से 1120 रुपये प्रति वर्गमीटर की वृद्धि की गई है। आइटी एंड आइटीईएस श्रेणी में 450 रुपये से लेकर 850 रुपये प्रति वर्गमीटर, उद्योग के लिए 430 रुपये से लेकर 698 रुपये प्रति वर्गमीटर आवंटन दर बढ़ाई गई हैं।

यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मुद्रास्फीति सूचकांक के आधार पर संपत्ति की आंवटन दरों में न्यूनतम वृद्धि की गई है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए भी आवंटन दर में पांच प्रतिशत की वृद्धि करते हुए चार हजार वर्गमीटर तक के भूखंड के लिए 7360 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया है।

श्रेणी                           पुरानी दर           नई दर

आवासीय                     24600             25900

वाणिज्यक (कमर्शियल)  49200             51800

दो एफएआर तक-

दो एफएआर से अधिक  59100             62200

ग्रुप हाउसिंग                30750             32375

संस्थागत-

चार हजार वर्गमी. तक   14280             15020

80 हजार वर्गमी .से अधिक 7530         7930

सामाजिक इंफ्रा 11310-21650 11900-22770

उद्योग 11550-7290 12150-7670

ट्रांसपोर्ट 51800

मिक्स लैंड यूज (क्षेत्रफल के आधार पर, दो एफएआर तक)-

उद्योग                16840            15700

संस्थागत            17930            15760

रिक्रिएशन ग्रीन    16200            15070

दो एफएआर से अधिक-

उद्योग                17670            16530

संस्थागत            18770             16590

रिक्रिएशन ग्रीन    17030             15900