Cement Rate : अब घर बनाना होगा महंगा, ईंट, रोड़ी, सीमेंट और सरिया के रेट में आया उछाल

HR breaking News (Cement rate Hike)। आज के इस समय में खुद का घर होना सभी का सपना (Home dream) होता है। घर बनाने के लिए लोगों को काफी पैसे की जरुरत होती है। आज महंगाई के इस दौर में खुद का घर बनाना एक सपने जैसा हो गया है। देश में पिछले कुछ सालों में महंगाई जबरदस्त (dearness Hike) बढ़ी है। घर बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के दामों में सबसे ज्यादा ईजाफा हुआ है। सबसे ज्यादा महंगाई ईंट, सीमेंट समेत भवन निर्माण सामग्री पर दिखाई दी है।
सीमेंट के दामों में हुआ ईजाफा
घर बनाने में कई चीजों का इस्तेमाल होता है। आज के समय में सभी पक्का घर बनाते है। ईंटों को जोड़ने के लिए सीमेंट (Cement rate in India) का इस्तेमाल होता है। सीमेंट की देश में कई कंपनियां है। पिछले कुछ सालों में सीमेंट के दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। कुछ साल पहले भारत में एक बोरी सीमेंट 200 रुपये तक मिल जाती थी। आज सीमेंट का रेट 400 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गया है।
एक हजार तक बढ़े ईंटों के दाम
घर बनाने की संख्या में वृद्धि होने के कारण ईंटों (Break price) के दाम भी लगाताार बढ़ रहे है। पिछले साल में एक हजार ईंटों की कीमत 1 हजार रुपये तक बढ़ी है। ईंटों के साथ-साथ नदियों में खनन न होने से रेत, बदरपुर और डस्ट (dust rate) की कीमतों में भी पहले से बढोतरी दर्ज हुई है।
मिट्टी सामग्री के साथ लोहे के दामों में ईजाफा
भारत में लोहे से निर्मित सामग्री (iron Material) के दाम लगातार बढ़ रहे है। पिछले कुछ सालों में लोहे से बनी चीजों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। सरिये के दाम में भी प्रति कुंतल का उतार चढ़ाव जारी है। रेत 10 रुपये प्रति घन फीट तक महंगा और बदरपुर के दाम आठ रुपये तक बढ़े हैं। सरिया के भाव भी 10 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़े हैं।
एक साल में इतने बढ़े घर बनाने की सामग्री के रेट
भारतीय बाजार में घर बनाने वाली सामग्री (Home material Rate Hike) के रेटों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ईंटों में दाम में 20 प्रतिशत तक का ईजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं, सीमेंट के दामों में एक साल में 7.5 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज हुई है। लोहे से निर्मित सरिया के दामों में एक साल में 18 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, रेत और बदरपुर के दामों में एक साल में 33 और 15 प्रतिशत क्रमानुसार ईजाफा हुआ है।
मैटेरियल - सितंबर 2024 - अब
रेत घन फुट - 25 - 30
बदरपुर घन फुट - 50 - 60
बदरपुर डस्ट लाल - 50 - 60
रोड़ी आधा ईंटी - 55 - 60
रोड़ी जीरो - 50 - 60
सरिया
12 एमएम प्रति किग्रा - 47 - 55
एंगल प्रति किग्रा - 45 - 50
सरिया बांधने वाला तार प्रति किग्रा - 50 - 53
ईंटों के दाम प्रति हजार
ईंट का प्रकार - सितंबर - अब
लाल पेटी - 5000 - 6000
ईंट अव्वल - 6500 - 7500
ईंट टाइल्स - 6500 से 7000
दाम में अंतर : एक से डेढ़ हजार रुपये प्रति एक हजार
सीमेंट के दाम 50 किग्रा
सितंबर - अब
सीमेंट - 320 से 400 रुपये