home page

CIBIL Score : एक बार खराब हुआ सिबिल स्कोर, ठीक होने में कितना लगेगा समय, जानिये सिबिल स्कोर से जुड़ी जरूरी बातें

CIBIL Score Update : अगर आपका सिबिल स्कोर (cibil score) खराब हो जाता है तो बैंक आपको लोन देने में झिझकता है। इसके ठीक होने के बाद ही आपको आसानी से लोन मिल पाता है। सिबिल स्कोर के खराब होने की कई वजह हो सकती हैं। अधिकतर लोग इस बात सें अनजान होते हैं कि एक बार सिबिल स्कोर खराब (cibil score low) हो जाने के कितने दिन बाद सही होता है, आइये आपको बताते हैं इस बारे में इस खबर में।

 | 
CIBIL Score : एक बार खराब हुआ सिबिल स्कोर, ठीक होने में कितना लगेगा समय, जानिये सिबिल स्कोर से जुड़ी जरूरी बातें

Hr Breaking News (Cibil Score Tips) :  अक्सर देखा जाता है कि जिन लोगों का सिबिल स्कोर खराब (CIBIL Score khrab) होता है तो बैंक उन लोगों को लोन नहीं देता है या फिर आनाकानी करता है। वहीं, अगर किसी परिस्थिति में बैंक लोन दे भी देता है तो ज्यादा ब्याज दरें वसूली जाती हैं। इसलिए कम ब्याज दर पर आसानी से लोन लेने के लिए अच्छा सिबिल स्कोर होना आवश्यक है। 


सिबिल स्कोर (range of cibil score) के खराब होने की कई वजह होती हैं, जिनमें से सबसे मुख्य कारण लोन की पेमेंट नहीं करना होता है। सिबिल स्कोर के खराब होने पर इसे कुछ समय के बाद अपडेट कर दिया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि एक बार खराब होने पर सिबिल स्कोर (cibil score thik krne ke treeke) कितने दिन में सुधरता है।

ये भी जानें : खराब CIBIL Score वालों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, सभी बैंकों को जारी किए सख्त आदेश


जानिये क्या है CIBIL Score


सिबिल स्कोर में आपकी पूरी फाइनेंशियल हिस्ट्री की जानकारी होती है। सिबिल स्कोर की मदद से आपके पिछले लोन की रीपेमेंट हिस्ट्री के बारे में  भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अगर आप बैंक से लोन (bank loan with cibil score) लेने के बारे में सोच रहे हैं तो बैंक आपको आपके सिबिल स्कोर के हिसाब से ही लोन को देता है। 
एक अच्छा सिबिल स्कोर (Good CIBIL Score) होने पर बैंक आपके लोन  को चुटिकयों में अप्रूव कर देता है। वहीं अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है तो आपको बैंक से लोन (Bank Loan) लेने में दिक्कत होगी। साथ में आपको काफी ज्यादा ब्याज दर पर भी लोन मिलेगा। 

 

इतने समय में सही होगा सिबिल स्कोर


अगर आपका सिबिल स्कोर खराब हो गया है और आप उसे ठीक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा समय देना होगा। इसके अलावा बैंक से सही लेन देन व क्रेडिट आदि को मेंटेन रखना होगा। एक बार खराब होने पर सिबिल स्कोर (Cibil Score Ko kaise badhaye) को ठीक होने में कम से कम 6 महीने या 1 साल का समय लगता है। लोन डिफॉल्ट (loan default) होने पर सिबिल स्कोरे के बिगड़ने पर और भी अधिक समय इसे सुधरने में लग सकता है।

ये भी जानें : 18 महीने के बकाया DA Arrears पर आया बड़ा अपडेट, केंद्रीय कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा पैसा

 

CIBIL Score सुधारने के लिए करने होंगे ये काम

 

सिबिल स्कोर सुधारने के लिए इस अवधि में आपको अपने सभी बिल्स और किस्त (Loan EMI) का समय पर भुगतान करना होता है। सिबिल स्कोर (cibil score kaise sudhare) को ठीक करने के लिए आपको लोन की रीपेमेंट जल्दी करनी होगी। वहीं क्रेडिट कार्ड (Credit score) के यूज को भी कम करना होगा। इ
सके अलावा क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान समय पर करें। अगर आप कार्ड के बिलों को लेट पे करते हैं तो इसकी वजह से आपको सिबिल स्कोर और भी ज्यादा खराब हो सकता है। 

 

जानिये क्या है सिबिल स्कोर की सही रेंज


अगर आपके सिबिल स्कोर (Kharab cibil score kitna hota hai) की रेंज 300 से 550 के बीच है, तो ऐसे में आपका सिबिल स्कोर खराब स्थिति में आता है। वहीं अगर सिबिल स्कोर 550 के ऊपर है तो ये एक एवरेज सिबिल स्कोर माना जाता है। 
इसके अलावा सिबिल स्कोर (Good range of cibil score) 750 से ऊपर होना आपकी गुड पेमेंट हिस्ट्री को दिखाता है। इसे अच्छा सिबिल स्कोर माना जाता है और लोन मिलने में आसानी रहती है।