DA Hike 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले महंगाई भत्ते का तोहफा, सैलरी में इतना इजाफा
Dearness Allowance news : केंद्रीय कर्मचारियों पर लगातार तोहफों की बरसात हो रही है। अब होली से पहले ही उनको डीए की सौगात मिलेगी, जिससे उनकी सैलरी में भी तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। जनवरी 2025 से मिलने वाली इस डीए बढ़ौतरी (DA hike latest news) को लेकर इस माह से तो केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आइए जानते हैं इस बार कितने प्रतिशत डीए बढ़ने जा रहा है और कर्मचारियों के वेतन में कितना इजाफा होगा।
HR Breaking News - (DA update) केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। उन्हें जनवरी माह से होने वाली डीए बढ़ौतरी का लाभ अब जल्द ही मिलेगा। इससे उनकी सैलरी में वृद्धि होने के साथ-साथ पुराने लाभ (DA arrear) भी मिलने वाले हैं। सरकार होली से पहले ही कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात देने जा रही है। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों (govt employees)की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और वे आने वाले समय में महंगाई से लड़ने में और सक्षम हो सकेंगे।
इस बार डीए बढ़ौतरी (DA january 2025) कर्मचारियों के लिए डबल फायदा साबित होगी, जिसे वेतन में तगड़ी बढ़ौतरी (salary hike) होने के रूप में भी देखा जा रहा है। अब सभी को इस बात का इंतजार है कि डीए की राशि किस दिन खाते में आ जाएगी और सैलरी में कितनी बढ़ौतरी होगी। जानिये इससे जुड़ी पूरी डिटेल-
इस बार डीए में होगी इतने प्रतिशत की बढ़ौतरी -
केंद्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो AICPI Index यानी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स (All India Consumer Price Index) के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। यह वृद्धि हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई से की जाती है, जिसका ऐलान आमतौर पर मार्च और अक्टूबर के आसपास ही होता है। अब अगली वृद्धि 1 जनवरी 2025 से होनी है, जिसका ऐलान मार्च में होने वाली कैबिनेट बैठक में संभावित है।
इस बार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (pensioners update news) को 2 से 3 प्रतिशत तक की डीए बढ़ौतरी मिल सकती है। इस कारण कर्मचारियों के वेतन में 360 से 540 रुपये तक की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। इस समय कर्मचारियों का मूल वेतन 18000 रुपये (basic salary hike) है और डीए 53 प्रतिशत के हिसाब से मिल रहा है। यह डीए जनवरी 2025 की डीए बढ़ौतरी को मिलाकर 56 प्रतिशत हो जाएगा। इससे सीधा उनकी बेसिक सैलरी में इजाफा होगा।
क्या कहते हैं AICPI Index के आंकड़े -
AICPI Index के आंकड़ों के आधार पर ही डीए बढ़ाया जाता है। अब जुलाई से दिसंबर 2024 तक के AICPI Index के आंकड़े ही जनवरी 2025 के डीए (DA kab bdhega) को तय करेंगे। अब तक प्राप्त इन आंकड़ों के अनुसार, महंगाई भत्ते में 2 से 3 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना बढ़ गई है, क्योंकि यह सूचकांक 143.7 और स्कोर 55 प्रतिशत (AICPI Index percentage) तक पहुंच चुका है।
अब डीए लगभग 2 माह लेट हो चुका है, इसलिए एरियर के साथ इस वृद्धि का लाभ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। डीए में यह संशोधन 7वें वेतन आयोग (7th pay commission update) के तहत होगा। इससे लगभग 48 लाख कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
56 प्रतिशत पहुंच सकता है डीए-
हर साल दो बार, जनवरी और जुलाई में, सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी में कुछ अतिरिक्त राशि मिलती है। पिछले साल मार्च में यह राशि 4 प्रतिशत बढ़ाई गई थी, यानी डीए 46 से 50 प्रतिशत हो गया, जिससे कर्मचारियों (Government Employee DA increase) को ज्यादा फायदा हुआ। फिर जुलाई में, 3 प्रतिशत की एक और वृद्धि की गई, जिससे यह और भी बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई।
अब जनवरी 2025 में फिर से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होने वाली है। इससे डीए 56 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। होली पर इसे लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। मार्च में यह डीए (DA Hike 2025) की राशि कर्मचारियों को मिल सकती है। ये सभी बदलाव महंगाई और जीवन स्तर को ध्यान में रखते हुए किए जाते हैं ताकि कर्मचारियों को अधिक राहत मिल सके।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA ऐसा होता है कैलकुलेट-
DA प्रतिशत = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 12 महीने के लिए – 115.76)/115.76] x 100
पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के लिए DA की कैलकुलेशन-
DA प्रतिशत = [(Average of AICPI (Base Year 2001 = 100) पिछले 3 महीने के लिए – 126.33)/126.33] x 100
बेसिक सैलरी में होगी इतनी बढ़ौतरी -
इस समय जिन सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, महंगाई भत्ते बढ़ने पर उसकी आय में वृद्धि होगी। इस समय दिए जा रहे 53 प्रतिशत महंगाई भत्ते के अनुसार डीए 9,540 रुपये (Dearness allowance) मिलता है और यदि यह बढ़कर 55 प्रतिशत (DA hike udpate) हो जाता है, तो 9,900 रुपये मिलेंगे। यानी 360 रुपये का अंतर आ जाएगा और यदि 56 प्रतिशत डीए हुआ तो 10,080 रुपये कर्मचारियों को बेसिक सैलरी के अलावा मिलेंगे। इससे 540 रुपये का अतिरिक्त लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। इस तरह से, जैसे-जैसे डीए प्रतिशत में वृद्धि होती है तो कर्मचारी को अधिक भत्ता प्राप्त होता है।
पेंशनर्स को भी मिलेगा इतना फायदा -
महंगाई राहत बढ़ने से पेंशनर्स को भी डीआर (DA/DR hike)में लाभ मिलेगा। रिटायर्ड कर्मचारियों को इस समय दी जा रही पेंशन में न्यूनतम 270 रुपये से लेकर अधिकतम 3,750 रुपये तक का इजाफा (increment in DA) देखने को मिल सकता है। इस बदलाव से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को ज्यादा राशि मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह वृद्धि कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए राहत देने वाली है।
