home page

Delhi most expensive House : दिल्ली के इन इलाकों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, 700 से 800 करोड़ है घरों की कीमत

Delhi most expensive House : दिल्ली अपने हलचल भरे शोर और भीड़ के लिए फेमस है लेकिन दिल्ली के में एक ऐसी जगह है, जहां चौड़ी सड़के, बड़े भव्य घर और शांति यहां की खासियत है। बता दें कि दिल्ली के इस इलाके में सबसे ज्यादा अरबपति रहते है.. यहां घरों की कीमतें 700 से 800 करोड़ रुपये है-

 | 
Delhi most expensive House : दिल्ली के इन इलाकों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, 700 से 800 करोड़ है घरों की कीमत

HR Breaking News, Digital Desk- (Lutyens Zone) क्या आपको पता है दिल्ली में सबसे महंगे घर कहां है? वैसे दिल्ली अपने हलचल भरे शोर और भीड़ के लिए फेमस है लेकिन दिल्ली के दिल में एक ऐसी जगह है, जहां चौड़ी सड़के, बड़े भव्य घर और शांति यहां की खासियत है। दिल्ली का लुटियंस जोन दिल्ली के सबसे पॉश इलाकों (Most posh areas of Delhi) में से एक है। यहां देश के अरबपति कारोबारी, बड़ी पर्सनैलिटी के घर हैं। (delhi expensive areas)

ये है लुटियंस जोन का इतिहास-

लुटियंस ज़ोन, जिसे लुटियंस बंगला ज़ोन (LBZ) भी कहते हैं, दिल्ली का एक पॉश इलाका है। लगभग 230 एकड़ में फैला यह क्षेत्र प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस के नाम पर है। इसे भारत की सबसे प्रभावशाली हस्तियों के लिए बनाया गया था। गोल्फ लिंक, मालचा मार्ग और पृथ्वीराज रोड (Malcha Marg and Prithviraj Road) जैसी प्रमुख सड़कों वाला यह क्षेत्र विलासिता का प्रतीक है। यहां विशाल बंगले, हरियाली और शांति मिलती है। हवाई अड्डे, ऐतिहासिक इमारतें और क्लब इसके आकर्षण को बढ़ाते हैं।

एयरटेल, डाबर जैसी कंपनियों के प्रमुख का है घर-

लुटियंस के एरिया में एयरटेल के प्रमुख सुनील मित्तल, डाबर ग्रुप का बर्मन परिवार (Burman family of Dabur Group) और स्टील मैग्नेट लक्ष्मी मित्तल जैसे प्रमुख कारोबारियों का घर है। लुटियंस बंगला जोन में 950 बंगले हैं। यहां हर एक की वैल्यू बहुत अधिक है। यहां घरों की कीमत से लेकर किराया भी सबसे अधिक है। लुटियंस में घरों के किराये की कीमतें 2.5 से 3 लाख रुपये प्रति माह तक है।

600 करोड़ रुपये तक है बंगलों की कीमत-

एक रियल एस्टेट विशेषज्ञ के अनुसार, लुटियंस दिल्ली में बंगलों की कीमतें 9 करोड़ रुपये से लेकर 600 करोड़ रुपये तक हो सकती हैं। इस पॉश इलाके में एक मामूली फ्लैट भी लगभग 9 करोड़ रुपये में मिल सकता है, जो इसे भारत के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजारों में से एक बनाता है।