Delhi NCR Property : एनसीआर में यहां दोगुने हो गए प्रोपर्टी के रेट, अब इन क्षेत्रों में बढ़ेंगे दाम
Delhi NCR Property : दिल्ली एनसीआर में प्रोपर्टी के दामों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। सोने की तरह प्रोपर्टी बढ़ती जा रही है। कई क्षेत्रों में प्रोपर्टी के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। वहीं, आगे कुछ क्षेत्रों में प्रोपर्टी के दाम और ज्यादा बढ़ने वाले हैं।

HR Breaking News (Delhi NCR Property) प्रोपर्टी की खरीद एक महंगा सौदा होता है। प्रोपर्टी के दाम इस महंगाई के दौर में और भी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। जहां जनसंख्या बढ़ती जा रही है तो लोगों के रिहायसी आवासों की जरूरत भी बढ़ती जा रही है। सोने के दाम से तेज तो जमीन बढ़ती दिख रही है।
क्यों खरीदी जाती है प्रोपर्टी, ये हैं तीन वजह
प्रोपर्टी खरीद (Delhi NCR Property) के तीन प्रमुख कारण होते हैं। पहला कारण तो यही है कि हर किसी का सपना अपने घर का होता है और वो जीवन भर की पूंजी लगाकर भी इस सपने को पूरा करना चाहता है। इसलिए वो प्रोपर्टी (Delhi NCR Property Rate) खरीदता है।
वहीं, दूसरा कारण प्रोपर्टी में निवेश का होता है और लंबे समय के लिए लोग प्रोपर्टी को लेकर छोड़ देता है या फिर उससे किराया वसूलते हैं। इसके बाद प्रोपर्टी खरी का कारण रियल एस्टेट है। ये लोग प्रोपर्टी की खरीद फरोक्त का ही काम करते हैं और प्रोपर्टी से मुनाफा कमाते हैं।
यहां गुरुग्राम से भी ज्यादा महंगी हुई प्रोपर्टी
दिल्ली एनसीआर में महंगी प्रोपर्टी के नाम पर गुरुग्राम को जाना जाता है। वहीं, अब केवल गुरुग्राम ही महंगा नहीं है। कुछ क्षेत्र तो गुरुग्राम से भी आगे निकल गए हैं। इन क्षेत्रों में हाल के कुछ सालों में प्रॉपर्टी के दाम (Delhi NCR Property Rate) तेजी से बढ़े हैं और अब ये दोगुने हो चुके हैं।
प्रोपर्टी के कारोबार में आया तगड़ा उछाल
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Property Rate) में प्रोपर्टी के कारोबार में तगड़ा उछाल आया है। रियल एस्टेट बाजार में जबरदस्त तेजी आई है। कुछ क्षेत्रों में जहां जमीन कुछ टाइम पहले सस्ती थी वो अब महंगी हो गई है।
यहां पर अब घर जमीन खरीदना आम लोगों के बस से बाहर होता जा रहा है। बता दें कि गुरुग्राम का रिकॉर्ड तो ग्रेटर नोएडा ने प्रोपर्टी के मामले में तोड़ दिया है।
डबल हो गए प्रोपर्टी के दाम
एनसीआर में तेजी से ग्रोथ कर रहे मेट्रो सिटी ग्रेटर नोएडा में पांच साल में प्रॉपर्टी के दाम (Delhi NCR Property Rate) दोगुने हो चुके हैं। ग्रेटर नोएडा में 2020 में फ्लैट्स का दाम 3,340 रुपये प्रति वर्ग फुट था, वह अब 6,600 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच चुका है। इसी तरह नोएडा में भी प्रॉपर्टी के दाम 92% तक बढ़ गए हैं।
यहां 9,200 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रोपर्टी रेट जा चुका है। हालांकि बढ़ौतरी गुरुग्राम में भी खूब हुई है और 5 साल में घरों की कीमतों में 84% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। गुरुग्राम में औसतन 11,300 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से प्रोपर्टी (Delhi NCR Property Rate) के रेट चल रहे हैं।
कितने बढ़े एनसीआर में दाम
एनसीआर के शहरों में औसतन 81 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी (Delhi NCR Property Rate) के दाम बढ़े हैं। पहले एनसीआर में लोगों को अनसोल्ड इनवेंटरी का सामना करना पड़ता था, परंतु अब वो हालात नहीं हैं। अब केवल डेढ़ साल में फ्लैट बिक रहे हैं। पहले फ्लैट 7-8 साल में भी नहीं बिक पाते थे।
इन शहरों में भी आई प्रोपर्टी में तेजी
2024 की बात करें तो इस साल दिल्ली-एनसीआर में (Delhi NCR Property) 53 हजार नए घर बाजार में आए। इनमें सस्ते मकान केवल 10 प्रतिशत रहे। वहीं, लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट की मांग तेजी से बढ़ी।
फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी प्रॉपर्टी की कीमतों (Delhi NCR Property) में काफी तेजी दिखी। यहां गाजियाबाद में 72% दाम बढ़े हैं। यहां पर प्रोपर्टी का दाम 5,600 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गया है।
इन शहरों में आगे बढ़ जाएंगे दाम
रियल एस्टेट के विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में गुरुग्राम के सोहना, न्यू गुरुग्राम, द्वारका एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा वेस्ट आदि क्षेत्रों में प्रोपर्टी के दाम और बढ़ सकते हैं। लोगों को एनसीआर में घर खरीदते हुए दामों का कंपेरिजन जरूर कर लेना चाहिए और सोच समझकर पैसा लगाना चाहिए।