Delhi NCR Property Rate : गुरुग्राम से भी महंगी हो गई एनसीआर में यह प्रोपर्टी, आगे ये रहेंगे दाम
Delhi NCR Property Rate : जिस कदर सोना महंगा हो रहा है, इसी तरह प्रोपर्टी के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। प्रोपर्टी के दाम बढ़ने से आम लोगों की पहुंच से प्रोपर्टी दूर हो रही है। रियर एस्टेट के कारोबारियों में दाम बढ़ने से खुशी है। आइए जानते हैं प्रापीर्टी के कहां कितने दाम बढ़े हैं।

HR Breaking News (Delhi NCR Property Rate) दिल्ली एनसीआर में जमीनों के दाम आसमान को छू रहे हैं। यहां दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने से जिस प्रकार आम आदमी की पहुंच से सोना दूर हो रहा है, उसी प्रकार सर पर घर की जरूरतों को लेकर मेहनत कर कमाई कर रहे लोगों से प्रोपर्टी खरीदी नहीं जा रही है। खरीद रहे हैं तो लोन लेकर जिंदकी किस्ते भरने में जा रही है।
क्यों प्रोपर्टी खरीदते हैं लोग
प्रोपर्टी खरीद के तीन प्रमुख कारण होते हैं। पहला कारण तो यही है कि हर किसी का सपना अपने घर का होता है और वो जीवन भर की पूंजी लगाकर भी इस सपने को पूरा करना चाहता है। इसलिए वो प्रोपर्टी (Delhi NCR Property Rate) खरीदता है।
वहीं, दूसरा कारण प्रोपर्टी में निवेश का होता है और लंबे समय के लिए लोग प्रोपर्टी को लेकर छोड़ देता है या फिर उससे किराया वसूलते हैं। इसके बाद प्रोपर्टी खरी का कारण रियल एस्टेट है। ये लोग प्रोपर्टी की खरीद फरोक्त का ही काम करते हैं और प्रोपर्टी से मुनाफा कमाते हैं।
एनसीआर में गुरुग्राम से भी महंगी हो रही प्रोपर्टी
प्रोपर्टी के मामलों में हमेशा ही गुरुग्राम चर्चा में रहता है, परंतु कुछ अन्य शहर हैं, जहां प्रोपर्टी गुरुग्राम से भी महंगी हो गई है। अन्य एरिया भी गुरुग्राम से भी आगे निकल गया है। यहां पर हाल के कुछ सालों में प्रॉपर्टी के दाम (Delhi NCR Property Rate) तेजी से बढ़े हैं और अब ये दोगुने हो चुके हैं।
रियल एस्टेट में आया जबरदस्त उछाल
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Property Rate) के रियल एस्टेट बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई है। दिल्ली एनसीआर के जो इलाके कुछ समय पूर्व सस्ते थे, अब वे आसमान में दाम लिए बैठे हैं।
यहां, घर जमीन खरीदना आम लोगों के बस से बाहर हो रहा है। गुरुग्राम का रिकॉर्ड तो ग्रेटर नोएडा ने प्रोपर्टी के मामले में तोड़ दिया है।
प्रोपर्टी के दाम हो गए डबल
ग्रेटर नोएडा में पांच साल में प्रॉपर्टी के दाम (Delhi NCR Property Rate) दोगुने हो चुके हैं। जहां 2020 में फ्लैट्स का दाम 3,340 रुपये प्रति वर्ग फुट था, वह अब 6,600 रुपये प्रति वर्ग फुट पहुंच गया है। नोएडा में भी प्रॉपर्टी के दाम 92% तक बढ़ गए हैं। यहां 9,200 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रोपर्टी रेट जा चुका है।
हालांकि बढ़ौतरी गुरुग्राम में भी खूब हुई है और 5 साल में घरों की कीमतों में 84% की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। गुरुग्राम में औसतन 11,300 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से प्रोपर्टी (Delhi NCR Property Rate) के रेट चल रहे हैं।
एनसीआर में इतने बढ़ गए दाम, फ्लैट भी बिकने लगे
वहीं, एनसीआर की बात करें तो यहां के सभी शहरों में औसतन 81 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी (Delhi NCR Property Rate) के दाम बढ़ गए हैं। पहले एनसीआर में लोगों को अनसोल्ड इनवेंटरी का सामना करना पड़ता था, परंतु अब वो हालात नहीं हैं। अब केवल डेढ़ साल में फ्लैट बिक रहे हैं। पहले फ्लैट 7-8 साल में भी नहीं बिक पाते थे।
फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी खूब तेजी
2024 की बात करें तो इस साल दिल्ली-एनसीआर में (Delhi NCR Property Rate) 53 हजार नए घर बाजार में आए। इनमें सस्ते मकान केवल 10 प्रतिशत रहे। वहीं, लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट की मांग तेजी से बढ़ी।
फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी प्रॉपर्टी की कीमतों (Delhi NCR Property Rate) में काफी तेजी दिखी। यहां गाजियाबाद में 72% दाम बढ़े हैं। यहां पर प्रोपर्टी का दाम 5,600 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गया है।
यहां बढ़ जाएंगे प्रोपर्टी के दाम
सोने के दाम भविष्य में और बढ़ सकते हैं। प्रोपर्टी के मामले में एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में गुरुग्राम के सोहना, न्यू गुरुग्राम, द्वारका एक्सप्रेस-वे और ग्रेटर नोएडा वेस्ट जैसे क्षेत्रों में प्रोपर्टी के दाम (Property Rates) और बढ़ सकते हैं। लोगों को एनसीआर में घर खरीदते हुए प्रोपर्टी का कंपेरिजन कर लेना चाहिए और सोच समझकर पैसा लगाना चाहिए।