home page

Delhi NCR Property Rates : इन शहरों में बढ़ गए प्रोपर्टी के दाम

Delhi NCR Property Rates : प्रोपर्टी के दाम रोजाना बढ़ते ही जा रहे हैं। हर किसी का सपना होता है कि अपनी प्रोपर्टी खरीदे, लेकिन प्रोपर्टी खरीदने में पसीने आ जाते हैं। अब दिल्ली एनसीआर के शहरों में प्रोपर्टी के दामों में तगड़ा उछाल आया है।

 | 
Delhi NCR Property Rates : इन शहरों में बढ़ गए प्रोपर्टी के दाम

HR Breaking News (Delhi NCR Property Rates) प्रोपर्टी के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। एक तरफ जनसंख्या बढ़ रही है और भूमि बढ़ नहीं सकती, इस कारण प्रोपर्टी लगातार महंगी हो रही है। प्रोपर्टी के दामों में शहरों में तो आग लगी हुई है।

 

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर के क्षेत्र में तो लोगों में प्रोपर्टी की मांग और कीमत बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों के लिए प्रोपर्टी खरीदना मुश्किल हो गया है। 

 

इन्वेस्टर्स में रुझान काफी मजबूत
 

प्रोपर्टी के दाम बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रोपर्टी के दामों में बढ़ने पर इन्वेस्टर्स का रुझान काफी बना हुआ है। निवेशकों को प्रोपर्टी में अच्छे रिटर्न की उम्मीद है। प्रोपर्टी के दामों (Delhi NCR Property Rates) में आगे उछाल आने की उम्मीद है। अच्छे रिटर्न की उम्मीद से प्रोपर्टी में निवेश बढ़ा है। प्रापर्टी की कीमत भी इसी तरह बढ़ती जा रही है। 


 
आसमान छू रही कीमतें
 

दिल्ली, आसपास के शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं। 3 साल इन शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में बेहिसाब बढ़ौतरी (Delhi NCR Property Rates) हुई है। नोएडा के कई क्षेत्रों प्रॉपर्टी के दाम 130 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। वहीं, किराए की आमदनी में अच्छी वृद्धि नहीं हुई है। 

यह है नोएडा में प्रोपर्टी का हाल
 

नोएडा सेक्टर 150 में बीते 3 वर्ष में जमीन के दाम 128 प्रतिशत बढ़े हैं। वहीं, किराए की बात करें तो कीमतों में मात्र 66 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। ऐसे में प्रोपर्टी खरीद किराए से अच्छा मुनाफा नहीं हो रहा है। 

एनसीआर के दूसरे शहर गुरुग्राम के सोहना रोड पर प्रॉपर्टी के दाम 59 प्रतिशत बढ़े हैं। वहीं, यहां पर प्रोपर्टी से किराए में होने वाली आमदनी में 47 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है। हालांकि गुरुग्राम के मुकाबले नोएडा (Delhi NCR Property Rates)में कीमत ज्यादा बढ़ी हैं। 

इन शहरों में प्रोपर्टी, इनमें किराया बढ़ा
 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं, पुणे, कोलकाता और चेन्नई में किराया ज्यादा बढ़ा है। आंकड़े 2021 से लेकर 2024 तक के हैं। 

कितने रुपये चल रहे दाम
 

रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में सेक्टर 150 में 2021 में घरों के औसत दाम 5700 रुपये प्रति वर्ग फुट थे। यह अब काफी बढ़ गए हैं और बढ़कर 13000 रुपये प्रति वर्ग फुट पर आ गए हैं। किराए की बात करें तो यहां औसत किराया 16000 रुपये प्रति महीना पर था। जबकि प्रोपर्टी का 26,600 रुपये प्रति महीना किराया हो गया है। 

गुरुग्राम की कीमत जानिए
 

बात दिल्ली एनसीआर के प्रमुख शहर हरियाणा के गुरुग्राम की करें तो यहां कि सोहना रोड पर 2021 में प्रॉपर्टी का रेट 6600 रुपये प्रति वर्ग फुट था। याहं पर अब प्रोपर्टी का दाम 10500 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया है। यहां हम किराए की बात करें तो एक घर का किराया 25000 रुपये प्रति महीना है। यह बढ़कर 36,700 रुपये प्रति महीना हो गया है। 

News Hub