home page

Delhi Mausam Update : दिल्ली में 2 दिन तक होगी बारिश, जानिये नवंबर में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather : देश की राजधानी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उमस गर्मी का सीजन जा चुका है और अब सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है। काफी दिनों से ही तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब जल्द ही राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही नवंबर में मौसम को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है।

 | 
Delhi Mausam Update : दिल्ली में 2 दिन तक होगी बारिश, जानिये नवंबर में कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News - (Delhi Mausam Update)। दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। अब सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में तेज धूप खिलती है और शाम होते ही पारा नीचे गिरने लगता है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच दिल्ली में अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आ रही है। इसी क्रम में रविवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में अब बारिश (Delhi Rain Alert) होने वाली है।

तापमान में गिरावट -

मौसम विभाग (Mausam Update) का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में अचानक तगड़ी गिरावट आएगी। आज यानी रविवार को भी दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकल गया है। दिन चढ़ने के साथ साथ धूप भी तीखी होती जाएगी। लेकिन शाम होते ही तापमान में कमी आने लगेगी।

आज का न्यूनतम तापमान (Delhi Tempreature) 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार अभी अगले तीन-चार दिन तक आसमान साफ रहेगा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। धीरे धीरे अधिकतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

नवंबर में कैसा रहेगा मौसम का हाल -

मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी थी और देश के सभी हिस्सों में अच्छी बारिश भी हुई। ऐसे में इस साल समय से पहले सर्दियां भी आएंगी। IMD का अनुमान है कि इस साल दिल्ली में नवंबर के पहले सप्ताह में ही सुबह शाम के बाद दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा।

सुबह-शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। तापतान में भी लगातार गिरावट हो रही है। सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से 2 दिन दिल्ली में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी होने के भी आसार हैं। इन बफीर्ली हवाओं की ठंडक दिल्ली में भी आएगी।

जानिए AQI का हाल?

वहीं, दिल्ली (Delhi AQI) की हवा रविवार को खराब से वापस बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक रविवार सुबह 10 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 324 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को बहुत खराब श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (air quality index) में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

स्थान              AQI

आनंद विहार        430

दिल्ली एयरपोर्ट     269

जहांगीरपुरी          370

लोधी रोड             283

रोहिणी                 362

लोनी, गाजियाबाद  320

इंदिरापुरम            319

वसुंधरा                  345

सेक्टर-62, नोएडा   288

नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा 283

सेक्टर 51, गुरुग्राम     355