home page

SBI के साथ मिलकर करें ये बिजनेस, होगी पैसों की बरसात

Business Idea : अगर आप भी किसी बिजनेस के जरिए कम लागत में ज्यादा पैसा कमाने के बारे में सोच रहे है तो ये खबर आपके बेहद काम की है। आज हम आपके एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे है जो कि आप SBI के साथ मिलकर शुरू कर सकते है। इस बिजनेस (Business) को शुरू करने के बाद आपकी छप्परफाड़ कमाई होने वाली है। आइए नीचे खबर में जान लें कि क्या है ये बिजनेस आइडिया...

 | 
SBI  के साथ मिलकर करें ये बिजनेस, होगी पैसों की बरसात

HR Breaking News, Digital Desk : SBI ATM Franchise- खुद का बिजनेस (own business) शुरू करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन लेकर आया है। आप एसबीआई के साथ मिलकर हर महीने 80 से 90 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस की सबसे खास बात ये हैं कि इसमें न के बराबर जोखिम है। घर बैठे कमाई शुरू करना चाहते हैं तो देश का सबसे बड़ा बैंक आपको यह मौका दे रहा है। 


SBI के साथ जुड़कर पैसा कमाया जा सकता है। यह एक फ्रेंचाइज बिजनेस मॉडल है। अगर आप कमाई का रास्ता तलाश रहे हैं तो अपनी जगह पर ATM लगवाकर कमाई कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एटीएम की फ्रेंचाइजी (Bank ATM Franchise) लेकर मोटी कमाई कर सकते हैं। हर महीने करीब 45 से 90 हजार रुपए तक की कमाई हो सकती है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ATM बैंक नहीं लगाता। इसे लगाने का काम दूसरी कंपनियां करती हैं। बैंकों की तरफ से इन कंपनियों को ATM Installation के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिए जाते हैं। हालांकि, इसके लिए आवेदन आपको बैंक के पास ही करना होता है। बैंक की कुछ शर्तें और वेरिफिकेशन होता है। इसके बाद आपको फ्रेंचाइज मॉडल के मुताबिक ATM Franchise मिल जाती है। 

इस तरीके से करें ATM फ्रेंचाइजी के लिए अप्लाई?


बता दें कि SBI ATM फ्रेंचाइजी के लिए कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट (Official websites of companies) से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। ATM लगाने वाली कंपनियां अलग होती है। इनमें ज्यादातर कॉन्ट्रैक्ट Indicash, Muthoot ATM और India One ATM के पास है। 

यहां से देख सकते हैं डिटेल्स


Tata Indicash - www.indicash.co।in
Muthoot ATM - www.muthootatm.com/suggest-atm.html
India One ATM - india1atm.in/rent-your-space

ये है SBI ATM फ्रेंचाइजी की जरूरी शर्तें (Important conditions of SBI ATM franchise)


50-80 स्‍क्‍वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए।
दूसरे ATM से दूरी 100 मीटर होनी चाहिए।
स्‍पेस ग्राउंड फ्लोर और गुड विजिबिलिटी वाला होना चाहिए।
24 घंटे पावर सप्‍लाई होनी चाहिए। 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन जरूरी।
ATM से रोजाना करीब 300 ट्रांजैक्‍शन की क्षमता होनी चाहिए।
ATM की जगह में कंक्रीट की छत होनी चाहिए।
V-sat लगाने के लिए सोसायटी या अथॉरिटी से नो ऑब्‍जेशन सर्टिफिकेट (NOC) जरूरी है।


होगी इन डॉक्युमेंट्स की जरूरत


1. ID प्रूफ - Aadhaar Card , Pan Card , Voter Card
2. एड्रेस प्रूफ - राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल
3. बैंक अकाउंट और पासबुक
4. फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फोन नंबर
5. GST नंबर
6. फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स

बिजनेस मे कितना करना होगा निवेश?


आप SBI ATM Franchise के लिए Indiacash की वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं। यह देश की सबसे बड़ी और पुरानी कंपनी है। SBI ATM के लिए 2 लाख का सिक्यॉरिटी डिपॉजिट रखना (investment in SBI ATM Franchise) होगा। यह पूरी तरह रिफंडेबल है। इसके अलावा 3 लाख रुपए वर्किंग कैपिटल जरूरी है। कुल निवेश 5 लाख रुपए तक होगा।

जान लें कमाई का क्या है फॉर्मूला?


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SBI ATM फ्रेंचाइजी में हर कैश ट्रांजैक्शन (cash transaction charges) पर 8 रुपए और नॉन कैश ट्रांजैक्शन पर 2 रुपए मिलते हैं। सालाना आधार पर रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट 33-50 फीसदी है। अगर रोजाना 250 ट्रांजैक्शन होते हैं, जिसमें 65 फीसदी कैश ट्रांजैक्शन और 35 फीसदी नॉन कैश ट्रांजैक्शन हो तो मंथली इनकम 45 हजार रुपए के करीब होगी। वहीं, रोजाना 500 ट्रांजैक्शन होने पर करीब 88-90 हजार का कमीशन बनेगा।